VIDEO: मैच से पहले 'धोनी धोनी' के नारे गूंजा अहमदाबाद मेट्रो, माही के फैंस ने खूब मचाया शोर

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, Final Updates: आईपीएल का फाइनल मैच शुरू होने में अब कुछ ही मिनट बाकी रह गए हैं। ऐसे में फैंस में इस मैच को लेकर क्रेज देखा जा सकता है।

IPL 2023

CSK vs GT, Final, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस एक-दूसरे को टक्कर देने को तैयार है। पहले ये मुकाबला रविवार 28 मई को खेला जाना था। लेकिन बारिश के कारण अब इसे रिजर्व डे वाले दिन यानी सोमवार को आयोजित किया जाएगा।

मैच के लिए फैंस उत्साह: आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीम चेन्नई सुपर किंग्स की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अहमदाबाद में फाइनल मैच देखने आए सीएसके के फैंस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अहमदाबाद मेट्रो के अंदर फैंस धोनी-धोनी का नारा लगाते नजर आ रहे हैं।

धोनी की दीवानगी: महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ नाम नहीं बल्कि एक इमोशन हैं। धोनी के चाहने वाले दुनिया के हर एक कोने से उनकी बस एक झलक पाने को आते हैं। अहमदाबाद में रविवार को मैच कैंसिल होने के बाद भी फैंस ने हिम्मत नहीं हारी और सोमवार का इंतजार किया। इस दौरान कई सीएसके के फैंस को स्टेशन पर रात गुजराते हुए देखा गया।

रेलवे स्टेशन पर सो गए फैंस: महेंद्र सिंह धोनी के फैंस मैच देखने के लिए रविवार रात अहमदाबाद स्टेशन पर ही सो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहने हुए फैंस स्टेशन पर सोए हुए हैं। ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है।

20-20 ओवर का होगा मैच: लंबे समय से मुकाबले का इंतजार कर रहे इन फैंस को पूरे 20-20 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार रात 10 बजे तक बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन इस दौरान बारिश होने की संभावनाएं बहुत कम है। ऐसे में फाइनल का पूरा मैच फैंस लाइव देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+