IPL 2023: फाइनल में शतक से चूके फिर भी किया कमाल, धोनी के गेंदबाजों का बुरा हाल, जानिए कौन हैं साई सुदर्शन
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, Sai Sudharsan: साई सुदर्शन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात की टीम ने चेन्नई के सामने एक विशाल लक्ष्य रखने का काम किया है।

CSK vs GT, Final, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बेहतरीन पारी खेली। शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद साई सुदर्शन ने कुछ ऐसा काम किया, जिसके कारण गुजरात की टीम इतिहास रचने में कामयाब रही। गुजरात ने फाइमल का सबसे बडा स्कोर 214 रन बना लिए हैं।
सुदर्शन की जबरदस्त बल्लेबाजी: गुजरात टाइटंस के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए साईं सुदर्शन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया। साईं सुदर्शन इस फाइनल मैच में अपना शतक लगाने से चूक गए। लेकिन अपनी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात को आईपीएल फाइनल इतिहास के सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।
सुदर्शन ने बनाए 96 रन: फाइनल मैच में धोनी की टीम के सामने साई सुदर्शन ने महज 47 गेंदों में 96 रनों की जबरदस्त पारी खेली। साई सुदर्शन ने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके और 6 छक्के लगाने का काम किया। चेन्नई के गेंदबाज साई सुदर्शन को रोकेने में नाकाम दिखाई दिए। अंतिम ओवर में मथीशा पथिराना ने सुदर्शन को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा।
तुषार देशपांडे को जमकर धोया: तुषार देशपांडे की चार गेंदों पर साई सुदर्शन ने लगातार एक छक्का और तीन चौका जड़ने का काम किया। तुषार देशपांडे के इस ओवर में कुल 17 रन बने। साई सुदर्शन ने तेज गति से रन बनाकर अपना स्कोर भी मजबूत कर लिया। सुदर्शन और कप्तान हार्दिक ने तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी निभाई।
जानिए कौन हैं साई सुदर्शन: चेन्नई में 15 अक्टूबर 2001 में जन्मे साई सुदर्शन बल्लेबाजी के अलावा स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने कमाल का प्रदर्शन किया। अप्रैल 2022 में विजय शंकर के चोटिल हो जाने के बाद उन्हें खेलने का मौका मिला। गुजरात ने सुदर्शन को 20 लाख के बेस प्राइज में खऱीदा था।












Click it and Unblock the Notifications