CSK vs GT, Final: धोनी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों कप्तानों ने उतारी मजबूत प्लेइंग 11

CSK vs GT, Final: चेन्नई सुपर किंग्स का लक्ष्य पांचवीं बार खिताबी जीत दर्ज करना है। गुजरात के कप्तान पांड्या चाहते हैं कि लगातार दूसरी बार टाइटल जीता जाये।

CSK vs GT

CSK vs GT, Final: आईपीएल का फाइनल मैच रिजर्व डे के दिन शुरू हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत लिया। धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला लिया है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा सकती है। धोनी ने मौसम को देखते हुए गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार खिताबी जीत हासिल की है। धोनी की कप्तानी में यह टीम अब पांचवीं बार खिताब जीतने का मौका तलाश रही है। सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल खिताब मुंबई इंडियंस ने ही जीता है।

हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी से कमाल कर दिया है। पांड्या ने पिछले सीजन पहली बार कप्तानी करते हुए अपनी टीम को चैम्पियन बना दिया था। इसके बाद अब आईपीएल में दूसरी बार लगातार अपनी टीम को फाइनल में लेकर आए हैं। पांड्या भी चाहेंगे कि लगातार दो बार ख़िताब जीतने वाली टीमों में खुद को शामिल किया जाए।

रविवार को बारिश के कारण मुकाबला रिजर्व डे के दिन आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। अहमदाबाद में दूर-दराज से आये फैन्स रेलवे स्टेशन पर ही सो गये थे। धोनी के काफी फैन्स मैच देखने के लिए आये थे। अब मौसम एकदम ठीक है। रात के बाद बारिश भी नहीं हुई।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (कीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+