IPL 2023: फाइनल मैच से पहले रंगारंग लाईट शो, क्लोजिंग सेरेमनी के लिए हो रही है खास तैयारी
आईपीएल फाइनल के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार फाइनल से पहले एक बड़ा और खास शो देखने को मिल सकता है।

Light Show in IPL 2023 Final: इस साल आईपीएल का एक रोमांचक सीजन समाप्त होने की तरफ है। फाइनल सहित अब दो ही मुकाबले इसमें बचे हैं। 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले के साथ ही इस धमाकेदार सीजन का समापन हो जाएगा। आयोजकों ने इसे खास बनाने की योजना तैयार की है। (Photo: Twitter)
आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी के लिए कुछ विशेष करने की योजना है। इसमें रंगारंग लाईट शो देखने को मिल सकता है। पिछले साल आईपीएल के समापन पर बॉलीवुड संगीतकार एआर रहमान और अभिनेता रणवीर सिंह ने शिरकत की थी। दोनों ने अपने परफोर्मेंस से दिल जीत दिला था।
इस बार लाईट शो के जरिये फैन्स के लिए कुछ अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। एक चकाचौंध करने वाला लाईट शो क्लोजिंग सेरेमनी का हिस्सा होगा। दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इस सीजन का अंत भी एक रोमांचक तरीके से करने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए तैयारियां भी की जा रही है।
सीजन का फाइनल रविवार को होगा और चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ही टॉप दो में जगह बना ली है। एक टीम का निर्धारण होना अभी बाकी है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाना है। इन दोनों में से जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में होगी।
पिछले सीजन आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई थी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी टाइमिंग यही होगी। हालांकि इसके बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले समय में इसे लेकर चीजें साफ़ हो सकती हैं।
गुजरात ने पहले क्वालीफायर में चेन्नई के खिलाफ मुकाबला खेला था लेकिन जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला था। मैच जीतकर चेन्नई ने फाइनल का टिकट कटा लिया था। अब गुजरात के पास फाइनल में जाने के लिए यह अंतिम मौका बचा है।












Click it and Unblock the Notifications