MI vs LSG: चेन्नई में एलिमिनेटर मुकाबला, मुंबई और लखनऊ के कौन गेंदबाज ले सकते हैं सबसे ज्यादा विकेट

Fantasy Cricket Tips in Hindi: आईपीएल 2023 में आज एलिमिनेटर मुकाबला है जहां लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगी। आइए देखते हैं आज के मैच में सर्वाधिक विकेट कौन ले सकता है।

IPL 2023 Fantasy Cricket Tips MI vs LSG

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलर अपनी टीमों के लिए विकेट लेने की ओर देख रहे होंगे। इस मुकाबले में हारते ही एक टीम बाहर हो जाएगी और दूसरी टीम को फाइनल में जाने के लिए क्वालीफायर मैच खेलने का मौका मिलेगा।

जाहिर है यह एक मुश्किल मैच है और उसके बाद भी चुनौतियां हैं। आइए देखते हैं आज चेन्नई में होने जा रहे इस मैच में चेपॉक की पिच पर कौन बॉलर सबसे ज्यादा विकेट लेने की संभावना रखते हैं-

1. पीयूष चावला- मुंबई इंडियंस का यह अनुभवी गेंदबाज ट्रंप कार्ड साबित हुआ है जिन्होंने बीच के ओवरों में 18 विकेट निकाले हैं। यह भी कोई हैरानी की बात नहीं है कि ओवरऑल विकेट लेने के मामले में पीयूष मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। ये अनुभवी आज की धीमी पिच पर काफी कारगर साबित हो सकता है।

2. रवि बिश्नोई- इस गेंदबाज की तारीफ भी कुछ हद तक पीयूष चावला के जैसी ही है और ये पिच लखनऊ सुपरजाइंट्स के गेंदबाज के लिए भी बहुत ही अच्छी है। लेग स्पिनर रवि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के खिलाफ भी काफी सफल हो चुके हैं।

रवि बिश्नोई ने रोहित शर्मा को दो बार, ईशान किशन को तीन बार और सूर्यकुमार यादव को भी तीन बार ही आउट किया है। इसके साथ ही यह गेंदबाज इस सीजन में लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए 16 विकेट ले चुका है।

3. यश ठाकुर- लखनऊ सुपरजाइंट्स का यह बॉलर अपनी टीम की खोज साबित हुआ है जिन्होंने 8 मैचों में 10 विकेट लिए हैं और पंजाब के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेस्ट आया था जब उन्होंने 37 रन देकर चार विकेट लिए थे।

यश ठाकुर दाएं हाथ से मीडियम गेंदबाजी करते हैं और उन्होंने इस सीजन में 25.5 की औसत के साथ गेंदबाजी की है। वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 के औसत से गेंदबाजी करते हैं।

4. आकाश मधवाल- मुंबई इंडियंस का ये बॉलर अपने लास्ट लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुका है। उन्होंने छह मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं और एमआई के लिए बढ़िया पेस विकल्प साबित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+