MI vs LSG Eliminator Match: आज के मैच में चलेगा किसका सिक्का, कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन
Fantasy Cricket Tips in Hindi: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स एलिमिनेटर मैच बेस्ट फेंटेसी टिप्स कौन हो सकते हैं आज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज मुंबई इंडियंस की टीम का बड़ा ही अहम मुकाबला है। यह मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए भी उतना ही अहम है क्योंकि यह इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला है। आइए देखते हैं आज के मैच में टॉप बल्लेबाज कौन हो सकते हैं-
1. रोहित शर्मा- रोहित शर्मा के लिए चेन्नई में परिस्थितियां काफी अच्छी दिखाई दे रही है और इस सीजन में खराब शुरुआत करने के बाद हिटमैन ने अपने आपको वापस फुल फॉर्म में पा लिया है। उन्होंने अपनी पिछली 3 पारियों में 29, 37 और 56 रन बनाए हैं। रोहित आज के मैच के टॉप बल्लेबाजों में शामिल है।
2. सूर्यकुमार यादव- स्काई के लिए भी हालात बेहतरीन हैं। वे कप्तानी के भी विकल्प हो सकते हैं क्योंकि उनकी फॉर्म लाजवाब है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के 511 रन बनाए हैं जो इस सीजन में उनको एमआई का लीडिंग रन स्कोरर बनाता है। इसके अलावा उन्होंने चेपॉक में बल्लेबाजी करते हुए 267 रन बनाए हैं जिसमें औसत 38.14 का रहा है।
3. ईशान किशन- मुंबई इंडियंस का विकेटकीपर बल्ले से कभी चमकता है तो कभी बुझता है लेकिन आईपीएल के इस सीजन में भी वे 400 प्लस रन बना चुके हैं। पिछली बार उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में 39 गेंदों पर 59 रनों की तेज पारी खेली थी।
4. कैमरन ग्रीन- इस ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ने अपनी कीमत पूरी तरह से वसूल करके दी है और एमआई के लिए इस सीजन में कुछ मैच जीतने वाली पारी खेली है जो पिछले मैच में भी देखने के लिए मिली थी। उन्होंने 47 गेंदों पर शतक लगाया था। वे एक बार फिर से आज के टॉप बल्लेबाजों में शामिल है।
हालांकि उनके लिए चेपॉक में जोखिम लेकर रन बनाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर होगा। वे इस चुनौती से निपट पाए तो उनके लिए और मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अच्छा होगा।












Click it and Unblock the Notifications