IPL 2023 Final में आज किसे मिलेंगे सबसे ज्यादा विकेट, जानिए कौन होंगे GT vs CSK मैच के टॉप बॉलर्स

Fantasy Cricket Tips in Hindi: आईपीएल 2023 में आज है खिताबी जंग। सीएसके और जीटी के गेंदबाजों में कौन मारेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बाजी। आइए देखते हैं कौन होंगे आज के टॉप बॉलर

GT vs CSK Final match

IPL 2023 Final GT vs CSK: आईपीएल 2023 का सफर अपने खिताबी मुकाम तक आ पहुंचा है जहां पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के साथ आज फाइनल मैच खेलने जा रही है।

यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है जहां गुजरात टाइटंस के पास होम एडवांटेज रहेगा तो वहीं चेन्नई की टीम ने भी पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को मात दी थी। आइए देखते हैं आज के टॉप बॉलर कौन हो सकते हैं।

1. दीपक चाहर- चेन्नई सुपर किंग्स का यह गेंदबाज सीजन की शुरुआत में चोटिल हो गया था लेकिन बाद में उन्होंने बहुत अच्छी वापसी की और आज की परिस्थितियां उनके लिए बढ़िया है। दीपक नई गेंद से बेहतरीन स्विंग कराते हैं और आज की पिच शुरुआत में इस तरह के गेंदबाजों को कुछ मदद जरूर दे सकती है।

दीपक ने टॉप फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को तीन बार आईपीएल में आउट किया है और वे अपने इस सीजन के 9 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं।

2. मथीशा पथिराना- 20 साल का यह श्रीलंकाई गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स के डेथ ओवर का स्पेशलिस्ट बन चुका है। इतना ही नहीं वे इस सीजन में डेथ ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं और लसिथ मलिंगा की तरह एक्शन रखने वाले पथिराना की अपनी अलग पहचान भी तेजी से बनती जा रही है।

आज की कंडीशन उनके लिए अच्छी दिखाई दे रही है। साथ ही मथीशा ने अपनी वेरिएशन से प्रभावित किया है और वह 11 मैचों में 19.24 की औसत के साथ 17 विकेट ले चुके हैं।

3. मोहम्मद शमी- गुजरात टाइटंस का यह गेंदबाज इस सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में नंबर वन है। जी हां, शमी पर्पल कैप में सबसे आगे चल रहे हैं जिन्होंने अभी तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 12 मैच खेले हैं और 20 विकेट चटका दिए हैं। वे आज के मैच में गुजरात की टीम की गेंदबाजी के अगुआ होंगे।

4. मोहित शर्मा- शमी ने जहां वो काम किया है जिसके लिए वह जाने जाते हैं, तो मोहित शर्मा ने वह करके दिखाया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। मोहित 13 मैचों में 24 विकेट ले चुके हैं और इस अनुभवी गेंदबाज से ऐसी खतरनाक गेंदबाजी की अपेक्षाएं बिल्कुल भी नहीं थी।

लेकिन उन्होंने सबको चौंकाते हुए अपनी टीम के लिए प्रदर्शन किया है जिससे गुजरात की गेंदबाजी और भी धार धार लग रही है। शर्मा के लिए आज की परिस्थितियों के लिए बढ़िया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+