DC vs CSK: दिल्ली की गर्मी में कौन-कौन बॉलर्स उगलेंगे आग, जानिए किन बॉलर्स को मिल सकते हैं विकेट
IPL 2023 in Hindi: दिल्ली कैपिटल की टीम चेन्नई की पार्टी खराब करने उतरेगी तो वही सुपर किंग्स अपना जलवा बिखेरते हुए शान से प्ले ऑफ में जाना चाहेंगे। कौन गेंदबाज ले सकते हैं इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट

आईपीएल (IPL 2023) के एक और अहम मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मैच है। दोनों का लीग स्टेज का यह अंतिम मुकाबला है जिसको जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
लेकिन अगर आज सीएसके हारती हैं तो उन्हें बाकी समीकरणों पर डिपेंड रहना पड़ेगा। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज कौन हो सकते हैं।
1. दीपक चाहर- चेन्नई सुपर किंग्स का यह तेज गेंदबाज चोटिल होने के बाद वापसी कर चुका है और अपने पिछले 3 मैचों में 7 विकेट ले चुका है।
2. मथिशा पथिराना- जूनियर मलिंगा के नाम से चर्चित ये युवा चेन्नई के लिए वही कमाल करके दिखा चुका है जो लसिथ मलिंगा से आप उम्मीद कर सकते थे। पथिराना डेथ ओवर में सुपरहिट साबित हुए हैं। श्रीलंका के 20 साल के गेंदबाज ने पिछले चार मैचों में 8 विकेट चटका दिए हैं।
3. महेश तीक्ष्णा- ये भी श्रीलंका के स्पिनर हैं और चेन्नई सुपर किंग्स टीम में हिट एंड फिट बैठते हैं। वैसे तो आज की पिच पर तेज गेंदबाजों को स्पिनरों की तुलना में ज्यादा विकेट मिले हैं लेकिन स्पिनरों को भी मदद मिलती है और आज पिच स्लो होने की उम्मीद है जिसके चलते ये गेंदबाज अपना काम कर सकता है।
4. कुलदीप यादव- अपने होम ग्राउंड पर ये बाए हाथ का चाइनामैन बॉलर अच्छा काम करना चाहेगा। उन्होंने पंजाब के खिलाफ भी अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। दिल्ली पिच पर कुलदीप यादव भी बल्लेबाजों को तंग करना चाहेंगे।
5. रवींद्र जडेजा- चेन्नई सुपर किंग्स का यह सुपर स्टार ऑलराउंडर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस सीजन में हुए पहले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रह चुका है। जडेजा पर आज भी नजरें रहेंगी और पिच उनके हिसाब से ठीक बैठती है जहां वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के लिस्ट में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications