CSK का 1 करोड़ वाला दांव, आईपीएल में रचा इतिहास, 16 करोड़ वाला खिलाड़ी भी रह गया पीछे

Devon Conway 7 fifties from just 14 innings: चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे का आईपीएल 2023 अब तक शानदार गुजरा है। वह टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं।

Devon Conway

Devon Conway creat history in ipl 2023: आईपीएल में इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई शानदार प्रदर्शन कर रही है। चेन्नई के खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अपने पुराने खिलाड़ियों को बैक करने के लिए जानी जाती है। पिछले सीजन के कई खिलाड़ियों को टीम ने अपने साथ बनाए रखा है।

डेवोन कॉन्वे ने रचा इतिहास: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे इस सीजन लगातार चेन्नई को बेहतरीन शुरुआत देने का काम कर रहे हैं। कॉन्वे ने सीजन में अबतक खेले 7 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए 52.33 के औसत से 314 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में एक नया इतिहास भी रच दिया है।

पहली बार हुआ ऐसा: डेवोन कॉन्वे ने चेन्नई के लिए पिछले 14 पारियों में सात अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। चेन्नई के लिए इससे पहले आईपीएल में कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका है। डेवोन कॉन्वे की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत ही चेन्नई की टीम मौजूदा समय में टेबल टॉपर बनी हुई है।

ऐसा रहा है करियर: पिछले साल ही डेवोन कॉन्वे ने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। अबतक खेले गए कुल 14 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 566 रन 47.17 के औसत और 145.6 की इकोनॉमी से जड़े हैं। जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं। वह टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बनते जा रहे हैं।

एक करोड़ में मिले थे कॉन्वे: डेवोन कॉन्वे को चेन्नई की टीम ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सिर्फ एक करोड़ रुपये में खरीदा था। डेवोन कॉन्वे को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। लेकिन चेन्नई इस बल्लेबाज पर भरोसा जताया, जिसका फायदा भी टीम को खूब हो रहा है।

16 करोड़ वाले को छोड़ा पीछे: आईपीएल में इस सीजन के लिए चेन्नई ने बेन स्टोक्स को 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा था। लेकिन स्टोक्स अनफिट होने के कारण अधिकतक मुकाबलों से बाहर ही रहे हैं। ऐसे में डेवोन कॉन्वे ने आईपीएल में 16 करोड़ वाले खिलाड़ी को प्रदर्शन के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+