IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर को भरनी है बड़ी जगह, ऋषभ पंत के लिए भेजा मैसेज
David Warner IPL 2023: डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने ऋषभ पंत के लिए मैसेज भेजा है और खिताब जीतने के लिए और भी अधिक प्रेरित होने की बात कही है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज (India vs Australia ODI 2023) से वापसी की राह देखने वाले ऑस्ट्रेलियाई अनुभवी ओपनर David Warner के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premeir League) में एक और बड़ी जिम्मेदारी इंतजार कर रही है। वार्नर जब भी किसी झटके के दौर से गुजरते हैं तो यह इत्तेफाक ही है कि आईपीएल (IPL) उनके लिए बाहें खोलकर खड़ा मिलता है। वार्नर के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने कुछ ऐसा तब किया था जब ये खिलाड़ी बॉल टेंपरिंग कांड के चलते दुनिया में बदनाम हो गया। अब वार्नर फिर से करियर में लड़खड़ा रहे थे कि उनको ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त कर दिया है।
इस बार ऋषभ पंत के लिए जीतने के लिए और भी ज्यादा प्रेरित-
निश्चित तौर पर ये वार्नर के लिए बड़ी बात है जो फिलहाल चोट से पूरी तरह उभर नहीं पाए हैं जिसके चलते IND vs AUS 1st ODI में उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। वहीं नवनियुक्त कप्तान डेविड वार्नर अब आईपीएल सीजन में "बड़े स्थान को भरने के लिए" हैं और उन्होंने पंत की अनुपस्थिति में खिताब जीतने के लिए एक्सट्रा एफर्ट करने का संकल्प किया है। वार्नर ने डीसी के कप्तान के तौर पर कहा, "हम हर सीजन में प्रेरित होते हैं, लेकिन हम आपकी (पंत) अनुपस्थिति में इस साल खिताब जीतने के लिए और भी अधिक प्रेरित हैं। हम आपकी रिकवरी में आपके साथ हैं। हम आपको स्पेशल मैसेज भेजने जा रहे हैं। उम्मीद है आप हमारे किसी एक मैच के लिए आएंगे।"
"डीसी परिवार की ओर से, मैं आपको शुभकामनाएं और जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुझे दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नामित किया गया है और अक्षर को उप-कप्तान नामित किया गया है। हमें बड़ी जगह भरनी हैं।"
बता दें कि अक्षर पटेल वार्नर के डिप्टी होंगे। इससे पहले वार्नर के लिए सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट के साथ एक कड़वा अनुभव मिल चुका है। लेकिन उन्होंने पिछले सीजन में दिल्ली के लिए खेलकर काफी अच्छे रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स 1 अप्रैल को अपने आईपीएल 2023 सीज़न के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications