Aaj Ka IPL Match: हैदराबाद ने लिया बदला, दिल्ली को घर में हराया, 9 रन से जीता मैच

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन दिल्ली की ये छठी हार है।

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad

DC vs SRH, 40th Match, Indian Premier League 2023: पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार झेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने जोरदार वापसी की है। दिल्ली को हराकर हैदराबाद ने अपना बदला पूरा किया। दिल्ली मैच में काफी करीब आकर जीत हासिल करने से चूक गई। दिल्ली 20 ओवर में छह विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी और 9 रन से मैच हार गई।

दिल्ली की खराब शुरुआत: 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर खाता खोल बिना ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिचेल मार्श और फिलिप साल्ट ने दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन ये साझेदारी टूटने के साथ ही दिल्ली की टीम मैच में काफी पीछे रह गई।

फिलिप साल्ट ने जड़ा अर्धशतक: दिल्ली के लिए फिलिप साल्ट ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाने का काम किया। फिलिप साल्ट ने 35 गेंद पर 59 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाए। फिलिप साल्ट के आउट होने के साथ ही दिल्ली की टीम बिखर गई और एक-एक कर के सभी बल्लेबाज आउट होते चले गए।

हैदराबाद ने बनाए थे 197 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 197 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा और हेनरिच क्लासेन ने हैदराबाद के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ने का काम किया। हालांकि, हैदराबाद के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपना विकेट गंवाते चले गए।

36 गेंद पर 67 रन: हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 67 रन बनाने का काम किया। अभिषेक 36 गेंद पर 67 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक शर्मा को अक्षर पटेल ने कप्तान डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया।

क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक: हेनरिच क्लासेन ने अंत के ओवरों में टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। क्लासेन ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ने का काम किया। क्लासेन ने 27 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाए। इसके अलावा अब्दुल समद ने 21 गेंद पर 28 और अकील हुसैन ने 10 गेंद पर नाबाद 16 रन बनाने का काम किया।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्त्जे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+