SRH के खिलाफ दिल्ली की टीम में पृथ्वी शॉ को फिर नहीं मिलेगी जगह? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

DC vs SRH, IPL 2023 Latest Update: आईपीएल में आज डबल हेडर का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने जा रहा है। कप्तान डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम लगातार पांच हार के बाद पटरी पर लौटी है।

DC vs SRH

IPL 2023, DC vs SRH Match Playing 11: आईपीएल का मैच नंबर-40 आज, 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से रोचक भिड़ंत होगी। एक तरफ दिल्ली को जहां लगातार पांच हार के बाद दी जीत के साथ फॉर्म में वापसी का मौका मिला है, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद पिछले लगातार तीन मैच हारने के बाद जीत की राह पर लौटने की हर संभव कोशिश करेगी।

कैपिटल्स आज जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी तो उसकी निगाह जीत की हैट्रिक पर होगी। डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स को उसके घरेलू मैदान पर सात रन से हराया था। वहीं कप्तान एडेन मार्करम की टीम पिछले लगातार तीन मैच हार चुकी है। हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच के आखिरी ओवर में मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 रनों का बचाव किया था, जिसका दिल्ली की जीत में बड़ा योगदान रहा।

आईपीएल के 16वें सीजन की अंकतालिका में सनराइजर्स हैदराबाद बेहतर नेट रन रेट के आधार पर नौवें स्थान पर है, सनराइजर्स हैदराबाद को अब तक खेले गए 7 मैच में से सिर्फ 2 में जीत और 5 में हार मिली है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने भी अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें 5 में हार और दो मैच में जीत मिली है। अंकतालिका में दिल्ली चार अंक के साथ आखिरी स्थान पर है।

हैदराबाद के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में पृथ्वी शॉ को मिलेगी जगह?
दिल्ली के लिए अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और ईशांत शर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि टीम की बल्लेबाजी में अभी भी बहुत सुधार की जरूरत है, दिल्ली का कम स्कोर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। एकतरफ जहां डिविड वार्नर और अक्षर पटेल लगातार टीम के लिए लड़ते नजर आते हैं, तो वहीं पृथ्वी शॉ का फॉर्म दिल्ली को बीच भंवर में छोड़ जाता है। पृथ्वी ने अब तक 6 मैच खेले हैं और उन्होंने मात्र 47 रन ही बनाए हैं। हैदराबाद के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, ऐसे में आज उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर संशय बना हुआ है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, एनरिच नार्जे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्कराम (कप्तान), हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसेन, अब्दुल समद, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+