DC vs SRH: हैदराबाद की होगी तूफानी वापसी या दिल्ली लगाएगी हैट्रिक, जानें कौन जीतेगा डीसी बनाम एसआरएच का मैच

IPL: दिल्ली बनाम हैदराबाद के मैच में एक बार फिर कैपिटल्स की निगाहें डेविड वॉर्नर पर रहेगी,दिल्ली की धीमी पिच पर किस तरह बल्लेबाजी करनी होगी, इसका वार्नर को अच्छा खासा अनुभव है। दोनों ही टीमों के आज का मैच जीतना जरूरी है।

DC vs SRH

IPL 2023, SRH vs DC: आईपीएल के 40वें मैच में डेविड वार्नर की दिल्ली कैपिटल्स का सामना एडेन मार्कराम की सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमों के बीच ये महामुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। कैपिटल्स और सनराइजर्स ने सात मैचों में दो-दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

आईपीएल 2023 की अंकतालिका में सनराइजर्स हैदराबाद चार अंक और 0.725 के नेट-रनरेट के साथ 9वें स्थान पर है।, जबकि दिल्ली कैपिटल्स चार अंक और 0.961 के नेट-रनरेट के साथ 10वें स्थान पर है। दोनों ही टीमों को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो इस मुकाबले में जीत के साथ आगे बढ़ने पर फोकस करना होगा।

हालांकि, दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ कम स्कोर वाले मुकाबले में जीत दर्ज कर ली थी, लेकिन कम स्कोर का होना बल्लेबाजी विभाग के लिए चिंता का एक गंभीर विषय है। यह डेविड वार्नर के लिए एक बड़ी जीत थी, क्योंकि हैदराबाद में यह उनका पहला मैच था, वो भी तब जब उन्होंने हैदराबाद की टीम से निकलकर दिल्ला का जिम्मा संभाला है। अब दिल्ली में वह अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ एकबार फिर जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे।

दिल्ली बनाम हैदराबाद के बीच कौन जीतेगा आज का मैच
अगर DC बनाम SRH के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यह समझने में बहुत हद तक मदद मिल जाएगी की आज का मुकाबला कौन जीतेगा। दरअसल, कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स के बीच अब तक कुल 22 मैच खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद ने भी 11 ही मुकाबले में अपने नाम किए हैं। यहां एक बड़ी बात ये है कि दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ पिछले तीन मैच लगातार जीते हैं। पिछले तीन मुकाबलों के रिकॉर्ड पर नजर डालने के बाद इतना स्पष्ट हो जाता है कि, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीतने की संभावना ज्यादा है।

दिल्ली कैपिटल्स की फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नार्जे, चेतन सकारिया, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान , कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल, प्रियम गर्ग।

सनराइजर्स हैदराबाद की फुल स्क्वाड
एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+