DC vs SRH: बल्लेबाज चलेंगे तो ही होगा दो सबसे निचली टीमों का बेड़ा पार, कौन बनाएगा आज सबसे ज्यादा रन
DC vs SRH Match: आईपीएल 2023 में आज अंक तालिका में दो फिसड्डी टीमों का मुकाबला है जिनके बल्लेबाजों को अपनी टीमों के लिए रन बनाकर प्लेऑफ की रेस को किसी तरह जिंदा रखना होगा। आइए देखते हैं कौन हो सकते हैं वह बल्लेबाज

DC vs SRH Match in Hindi: आईपीएल 2023 के 41वें मुकाबले में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला करेगी। दोनों ही टीमों की लगभग एक जैसी स्थिति है और किसी भी हालत में इन्हें जीत की दरकार है। देखते हैं आज के मैच में कौन बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।
1. मनीष पांडे ने पिछले कुछ मैचों में अपनी बल्लेबाजी दिखाई है और साथ ही इस मैदान पर उनकी बैटिंग और भी बढ़िया रहती है जहां उन्होंने अभी तक 129.4 के स्ट्राइक रेट के साथ और 39.57 के औसत के साथ बल्लेबाजी की है।
पिछले चार मैचों में मनीष पांडे की बल्लेबाजी बढ़िया रही है और वे इस सीजन में अभी तक ठीक-ठाक रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने 35 की औसत से 350 रन बनाए हुए हैं।
2. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर हर मैच में रन बना लेते हैं और उनके नाम अभी तक मौजूदा सीजन के 7 मैचों में चार अर्धशतक है। खास बात यह है कि इस सीजन में अरुण जेटली स्टेडियम में उनका सबसे कम स्कोर 37 है जो बताता है कि वह आज के मैच में भी अच्छा खासा स्कोर ठोक सकते हैं।
हैदराबाद के खिलाफ वे काफी कमाल की बल्लेबाजी करते हैं जिसमें उनका औसत 40 का रहता है जबकि अरुण जेटली स्टेडियम में उन्होंने 32.78 के औसत के साथ बल्लेबाजी की है।
3. मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स के ऐसे बल्लेबाज हैं जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बढ़िया बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने 55.83 की औसत के साथ दिल्ली के खिलाफ रन बनाए हैं जबकि पिछले मैच में 39 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली थी।
मयंक के लिए यह सीजन बहुत शानदार नहीं रहा है ऐसे में वह आज के मैच में अपने आपको और बेहतर करना चाहेंगे।
4. एडन मार्क्रम आज की परिस्थितियों में बेहतरीन बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। उन्होंने इस सीजन में 151.22 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है जिसमें उनका औसत दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ 69.5 का रहा है।
हालांकि पिछले 3 मैचों में वे अपने रंग में नहीं दिखाई दिए हैं लेकिन आज उनके पास अच्छा स्कोर करने का मौका है और दिल्ली कैपिटल के खिलाफ अपना रिकॉर्ड सुधारने का भी अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications