DC vs RCB: बचपन के कोच को देख खुशी से झूम उठे विराट कोहली, पास जाकर छुए पैर और फिर लगाया गले
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli: विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले मैदान पर अपने बचपन के कोच से मिलते नजर आए।

DC vs RCB, 50th Match, Indian Premier League 2023: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीजन आईपीएल में बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में आरसीबी के लिए बतौर ओपनर उन्होंने टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। दिल्ली के खिलाफ भी उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
मैच से पहले किया ये काम: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली ने अपने बचपन के कोच से मुलाकात की। बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के साथ विराट कोहली को लंबे समय तक बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान वह कोच से कुछ जरूरी टिप्स लेते हुए भी नजर आए। दिल्ली के मैदान से कोहली का पुराना नाता रहा है।
कोहली ने छुए कोच के पैर: अपने कोच को मैदान पर देखकर विराट कोहली बेहद खुश नजर आए। राजकुमार शर्मा को मैदान पर देखकर विराट कोहली तुरंत उनके पास आए और अपने कोच के पैर छुए। जिसके बाद कोच ने भी उन्हें गले लगाने का काम किया। इन दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिकी पोंटिंग से भी की बात: मैच से पहले विराट कोहली दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग के साथ भी बातचीत करते नजर आए। इससे पहले भी रिकी पोंटिंग और कोहली को एक साथ देखा गया था। वायरल वीडियो में बातचीत के दौरान पोंटिंग अपने बेटे फ्लेचर विलियम पोंटिंग को कोहली से मिलाते हुए नजर आए थे।
आरसीबी ने जीता टॉस: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में मुकेश कुमार और मिचेल मार्श की वापसी हुई है। वहीं आरसीबी की तरफ से लंबे समय बाद केदार जाधव मैच खेलते नजर आएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रूसो, मनीष पांडे, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वनिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications