DC vs RCB: 7000 रनों की उपलब्धि पर भावुक हुए कोहली, पत्नी अनुष्का के लिए कह दी यह बात

Virat Kohli ने आईपीएल में अपनी इस उपलब्धि को लेकर काफी बातों का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि जब मेरी पत्नी अनुष्का स्टेडियम आती है, तो काफी अच्छा लगता है।

Virat Kohli

DC vs RCB, Virat Kohli: विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास का एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम किया है, जो अब तक कोई अन्य खिलाड़ी नहीं बना पाया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने आईपीएल में 7000 रनों का आंकड़ा प्राप्त कर लिया। उन्होंने इस दौरान अर्धशतकीय पारी भी खेली।

इस तरह के रिकॉर्ड हमेशा ख़ास होते हैं। विराट कोहली ने अपने कीर्तिमान को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मेरे सफर में एक और कीर्तिमान जुड़ गया। मैंने स्क्रीन पर इसे देखा था, यह अच्छा आंकड़ा है। मैं टीम के लिए योगदान देकर खुश हूं। मेरे लिए खास पर है। मेरे कोच, परिवार और अनुष्का यहाँ हैं।

कोहली ने कहा कि मेरा सफर यहाँ से ही शुरू हुआ था। सलेक्टर्स ने इसी मैदान पर मुझे देखा था और मुझे सलेक्ट किया था। मैं भगवान का आभारी हूं कि मुझे इतनी अच्छी चीजें दी हैं। मैं सिर्फ उनके आगे झुक सकता हूं। हमेशा मैंने कहा है कि अनुष्का टूर पर होती है, तो मेरे लिए सबसे अहम चीज होती है।

विराट कोहली ने कहा कि मेरे लिए किसी भी चीज से ज्यादा परिवार मायने रखता है। क्रिकेट मेरे जीवन का हिस्सा है और मैं इसका आनन्द लेता हूं।अनुष्का जब देखने के लिए स्टेडियम आती है, तो अच्छा लगता है। मेरा भाई और बहन तथा उनका परिवार भी यहाँ है।

गौरतलब है कि कोहली ने दिल्ली के खिलाफ 1000 आईपीएल रन भी पूरे किये हैं। वह इस माइलस्टोन तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से इस मौके पर शानदार अर्धशतकीय पारी आई। विराट कोहली 46 गेंदों का सामना कर 55 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।

इस सीजन विराट कोहली के बल्ले से छठा अर्धशतक आया है। उनके बाद फाफ डू प्लेसी का नाम आता है, उन्होंने 5 फिफ्टी जड़ी हैं। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को दिल्ली में बाबर नीम करौली आश्रम में देखा गया था। दोनों पति-पत्नी आध्यत्म में भी पूरा भरोसा करते हैं और कोहली जब किसी आश्रम या मन्दिर गए हैं, उनके बल्ले से रन आये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+