DC vs RCB: जो IPL में कोई नहीं कर सका, किंग कोहली ने कर दिखाया... रचा अनोखा इतिहास

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli: विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Virat Kohli

DC vs RCB, 50th Match, Indian Premier League 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फाफ डुप्लेसिस के इस फैसले को विराट कोहली ने सही साबित किया। कोहली ने कप्तान डुप्लेसिस के साथ मिलकर टीम को सही शुरुआत दिलाने का काम किया।

आरसीबी की ठोस शुरुआत: विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने एक बार फिर टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही 50 से अधिक रन बनाने में सफलता हासिल की। पहले तीन ओवर मे दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाज की। लेकिन अगले तीन ओवर में दोनों खिलाड़ियों ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी।

कोहली ने रचा इतिहास: विराट कोहली ने इसके साथ ही आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे अब तक किसी खिलाड़ी ने नहीं बनाया था। कोहली आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसने दिल्ली के खिलाफ एक हजार रन बनाने का काम किया है। इससे पहले कोई भी खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर सका था।

जड़ा 50वां अर्धशतक: विराट कोहली ने महज 42 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 50वां अर्धशतक लगाने का काम किया। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने एक छोर से बल्लेबाजी को संभाले रखा और 5 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा कर लिया। कोहली को पहले कप्तान फाफ डुप्लेसिस का साथ मिला और फिर महिपाल लोमरोर ने भी कमाल की बल्लेबाजी की।

मिचेल मार्श ने एक ओवर में झटके दो विकेट: दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने एक ही ओवर में दो विकेट झटकने का काम किया। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर फाफ डुप्लेसिस और चौथी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर मार्श ने आरसीबी को डबल झटका दिया। डुप्लेसिस 32 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैक्सवेल खाता भी नहीं खोल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+