DC vs RCB: IPL में 7000 रन, पिछली 10 पारियों में छह अर्धशतक, कोहली को फैंस का सलाम

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli: विराट कोहली इस सीजन आईपीएल में बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Virat Kohli

DC vs RCB, 50th Match, Indian Premier League 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। इस सीजन उन्होंने टीम के लिए काफी अहम रन जोड़े हैं। कोहली की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत ही आरसीबी की टीम प्वाइट्ंस टेबल में बेहतर पोजिशन पर है। आरसीबी की कोशिश दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करने पर होगी।

कोहली ने रचा इतिहास: अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का 50वां अर्धशतक जड़ा। इसके साथ कोहली आईपीएल इतिहास में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में किंग कोहली ने अब तक 5 शतक और 50 अर्धशतक लगाए हैं।

इस सीजन का छठा अर्धशतक: विराट कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपना छठा अर्धशतक लगाया। पिछली 10 पारियों में कोहली का यह छठा अर्धशतक रहा। विराट कोहली ने इसके साथ ही आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ एक और रिकॉर्ड बना लिया है। कोहली ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में अपने हजार रन पूरे किए।

फैंस कर रहे तारीफ: विराट कोहली की जबरदस्त बल्लेबाजी देख सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोहली की इस पारी को फैंस सराहने का काम कर रहे हैं। इस मैच में कोहली 46 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हो गए। मुकेश कुमार की गेंद पर खलील अहमद ने उनका कैच लिया।

आरसीबी ने बनाए 181 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने दिल्ली के सामने 182 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए हैं। कोहली के अलावा महिपाल लोमरोर ने भी अर्धशतक जड़ने का काम किया।

आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली: 7000* रन
शिखन धवन: 6536 रन
डेविड वॉर्नर: 6189 रन
रोहित शर्मा: 6063 रन
सुरेश रैना: 5528 रन

आईपीएल 2023 में कोहली का प्रदर्शन

- 82*(49) vs MI
- 21(18) vs KKR
- 61(44) vs LSG
- 50(34) vs DC
- 6(4) vs CSK
- 59(47) vs PBKS
- 0(1) vs RR
- 54(37) vs KKR
- 31(30) vs LSG
- 55(46) vs DC

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+