DC vs RCB: कोहली की ऐतिहासिक पारी के बीच महिपाल लोमरोर का धमाका, आरसीबी ने बनाये 181 रन

DC vs RCB: विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर छठा अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 7000 रन पूरे किये। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

Virat Kohli

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली। विराट कोहली ने दो कीर्तिमान अपने नाम किये। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 4 विकेट के नुकसान पर 181 का स्कोर बनाया। कोहली और महिपाल लोमरोर ने अर्धशतक जमाये।

आरसीबी ने टॉस जीतकर धमाकेदार शुरुआत की। कप्तान फाफ डू प्लेसी और विराट कोहली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। डू प्लेसी 32 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली आईपीएल इतिहास में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। दिल्ली के खिलाफ 1000 रन बनाने के मामले में भी वह पहले खिलाड़ी बन गए।

ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला आज नहीं चल पाया। वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। कोहली अपनी बैटिंग जारी रखते हुए फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। इस सीजन उनके बल्ले से यह छठा अर्धशतक आया। वह 46 गेंदों का सामना करते हुए 55 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

कोहली के बाद महिपाल लोमरोड़ के बल्ले से भी जोरदार धमाका देखने को मिला। उन्होंने महज 26 गेंदों का सामना करते हुए फिफ्टी पूरी कर ली। कार्तिक का बल्ला एक बार फिर से नहीं चला, वह 9 गेंदों में 11 रन बनाकर चलते बने।

महिपाल लोमरोर ने 29 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 54 रन बनाये। अंतिम समय में अनुज रावत ने भी 3 गेंदों में नाबाद 8 रन बनाये और आरसीबी को 4 विकेट पर 181 रनों तक पहुंचा दिया। दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किये।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी खेल रहे हैं

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रोसौव, मनीष पांडे, अमन हाकिम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

आरसीबी: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+