Aaj Ka IPL Match: दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत, आरसीबी को 7 विकेट से हराया, साल्ट ने जड़ा 87 रन

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore: दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल कर ली है। दिल्ली ने इस सीजन चौथी जीत दर्ज की।

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore

DC vs RCB, 50th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली की यह इस इस सीजन चौथी जीत रही। दिल्ली ने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। दिल्ली ने 182 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

दिल्ली की धमाकेदार शुरुआत: 182 रन का मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने धमाकेदार शुरुआत की। कप्तान डेविड वार्नर और फिलिप साल्ट ने आरसीबी के गेंदबाजों पर पहले ही ओवर से धावा करना शुरू कर दिया। दिल्ली ने पावरप्ले में ही 70 रन बना लिए और आरसीबी को मैच में पीछे धकेल दिया।

फिलिप साल्ट की ताबड़तोड़ पारी: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने दिल्ली के मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। फिलिप साल्ट ने आईपीएल करियर का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ने का काम किया। इससे पहले फिलिप साल्ट ने हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक जड़ने का काम किया था।

फिलिप साल्ट ने 45 गेंद में बनाए 87 रन: फिलिप साल्ट की पारी को कर्ण शर्मा ने रोकने का काम किया। कर्ण शर्मा ने साल्ट को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजने का काम किया। फिलिप साल्ट ने 45 गेंद में 87 रन जड़ने का काम किया। जोश हेजलवुड ने डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर 14 गेंद पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सिराज और साल्ट में झड़प: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और फिलिप साल्ट के बीच मैदान पर बहस देखने को मिली है। पांचवें ओवर की पहली तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका जड़ने के बाद सिराज ने एक वाइड गेंद फेंकी। जिसके बाद सिराज और साल्ट के बीच बहस हो गई। अंपायर और फाफ डु प्लेसिस ने आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।

आरसीबी ने बनाए थे 181 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाने का काम किया। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। कोहली के बल्ले से इस मुकाबले में अहम 55 रन निकले। कोहली ने इसके साथ ही आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे किए।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रूसो, मनीष पांडे, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वनिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+