DC vs PBKS: 18.50 करोड़ वाले से अच्छा तो 60 लाख वाला खिलाड़ी..., प्रभसिमरन की तारीफ में बोले सहवाग
Delhi Capitals vs Punjab Kings, Virender Sehwag: पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही घर पर हार का सामना करना पड़ा है।

DC vs PBKS, 59th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने शनिवार रात एक अहम जीत हासिल की। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली को 31 रन से हराकर पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। वहीं इस हार के साथ ही दिल्ली प्लेऑफ से बाहर होने वाली इस सीजन की पहली टीम बन गई है।
136 रन पर सिमटी दिल्ली: दिल्ली की हार की सबसे बड़ी वजह एक बार फिर टीम की बल्लेबाजी रही। मिडल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के कारण दिल्ली को एक जीत हुई बाजी में हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी।
प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा शतक: पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने इस मैच में शानदार शतक लगाने का काम किया। प्रभसिमरन सिंह के 65 गेंद में 103 रन की मदद से पंजाब किंग्स दिल्ली के खिलाफ इस जरूरी मैच को जीतने में कामयाब रही। आईपीएल में पहला शतक जमाने वाले प्रभसिमरन ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए।
सहवाग ने की तारीफ: अपनी दमदार पारी से प्रभसिमरन सिंह ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को भी इंप्रेस कर दिया है। सहवाग ने प्रभसिमरन की जमकर तारीफ की है। सहवाग ने कहा कि प्रभसिमरन सिंह को पहली बार पंजाब की टीम ने काफी महंगा खरीदा था। लेकिन इस सीजन वह सिर्फ 60 रुपये में रिटेन किए गए हैं।
मिलेगा प्रभसिमरन सिंह का फायदा: सहवाग के मुताबिक पंजाब को आने वाले समय में अपने इस बल्लेबाज का काफी फायदा मिल सकता है। 60 लाख का प्लेयर अगर आपको शतक लगाकर 1-2 मैच जीता दे तो उससे बढ़िया क्या होगा।
सैम कर्रन पर साधा निशाना: वीरेंद्र सहवाग ने इसके साथ ही 18 करोड़ 50 लाख के सैम कर्रन पर भी निशाना साधा है। सहवाग ने कहा कि सैम ने अब तक पंजाब के लिए कोई मैच विनिंग प्रदर्शन नहीं दिया है। उन्होंने कहा था कि "वह एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। लेकिन आप 18 करोड़ से अनुभव नहीं खरीद सकते।












Click it and Unblock the Notifications