David Warner Record: डेविड वॉर्नर ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Delhi Capitals vs Punjab Kings: पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

David Warner

DC vs PBKS, 59th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के शतक की बदौलत पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए।

डेविड वॉर्नर ने बनाया रिकॉर्ड: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। दिल्ली के मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अब डेविड वॉर्नर के नाम हो गया है।

सहवाग को पछाड़ा: पंजाब के खिलाफ 28 रन बनाते ही डेविड वॉर्नर वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल गए। इससे पहले दिल्ली के मैदान पर सहवाग ने 33 मैचों में 165 के स्ट्राइक रेट के साथ 933 रन बनाए थे। अब वीरेंद्र सहवाग के इस रिकॉर्ड को वॉर्नर ने तोड़ दिया। वॉर्नर ने 34 पारियों में 935 रन बना लिए हैं। इस दौरान वॉर्नर का स्ट्राइक रेट 125 का रहा है।

अय्यर-पंत भी लिस्ट में शामिल: इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर है। दिल्ली के मैदान पर अय्यर ने अब तक खेले गए 29 पारियों में 127 के स्ट्राइक रेट के साथ 855 रन बनाए थे। वहीं ऋषभ पंत ने 24 पारियों में 160 की स्ट्राइक रेट के साथ 769 रन बनाए हैं।

वॉर्नर ने जड़ा अर्धशतक: इस मैच में डेविड वॉर्नर ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में उनका यह 60वां अर्धशतक है। जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ 13वां अर्धशतक है। इस सीजन दिल्ली के लिए खेलते हुए उन्होंने पांच अर्धशतक लगाने का काम किया।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रूसो, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+