DC vs MI: दिल्ली के खिलाफ मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग 11
Delhi Capitals vs Mumbai Indians Toss Updates: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों को ही इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारने में कामयाब रहती है।

DC vs MI, 16th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जोफ्रा आर्चर इस मैच को खेलने के लिए पूरी तरह से फिटन नहीं हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही है।
अब तक नहीं मिली है जीत
आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दो बस ऐसी टीमें हैं जिनका अब तक जीत का खाता नहीं खुला है। इन दोनों टीमों के अलावा लीग में हिस्सा लेने वाली बाकी सभी टीमों ने जीत का स्वाद चख लिया है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई और डेविड वॉर्नर की दिल्ली की कोशिश अपनी पहली जीत हासिल करने की होगी। दिल्ली के मैदान पर काफी तादाद में इस मैच को देखने के लिए फैंस पहुंचे हैं।
फॉर्म में नहीं दिल्ली के खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन अपने कप्तान ऋषभ पंत की कमी खल रही है। इसके अलावा टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, राइली रुसौ और रॉवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ियों का फॉर्म में नहीं होना भी टीम की परेशानियों को बढ़ाने का काम किया है। कप्तान डेविड वॉर्नर, एनरिच नोर्त्जे, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी अब तक अपना प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो सका है।
सूर्या और ग्रीन से होगी उम्मीदें
मुंबई इंडियंस को अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। आरसीबी और चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करने के बाद अब मुंबई की टीम दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। कैमरुन ग्रीन अब तक गेंद और बल्ले से फ्लॉप रहे हैं। जबकि सूर्याकुमार यादव का नहीं चलना मुंबई की दिक्कतों को बढ़ाने का काम किया है।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications