DC vs MI: आईपीएल 2023 में चौथी बार फेल हुए पृथ्वी शॉ, 4 मैचों में बना सके हैं सिर्फ इतने रन
Delhi Capitals vs Mumbai Indians Prithvi Shaw: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर फ्लॉप साबित रहे। मुंबई के खिलाफ वह बड़ी पारी नहीं खेल सकें।

DC vs MI, 16th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पृथ्वी शॉ से टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ ने कुछ बेहतरीन शॉट्स भी लगाए। लेकिन वह अपनी इस पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके। आईपीएल 2023 में यह उनकी चौथी पारी थी, जिसमें वह रन बनाने में नाकाम रहे।
पृथ्वी शॉ 15 रन बनाकर आउट
दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने पारी का आगाज किया। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले तीन ओवर में 29 रन जड़ दिए। 33 रन के स्कोर पर दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। ऋतिक शौकीन की गेंद पर पृथ्वी शॉ 10 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। पृथ्वी ने हवा में शॉट लगाया, जिसे कैमरून ग्रीन ने पकड़ने का काम किया। दिल्ली और मुंबई दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश है।
भड़के फैंस ने किया जमकर ट्रोल
पृथ्वी शॉ ने पिछले चार मैचों में सिर्फ 33 रन बनाए हैं। शॉ के फ्लॉप बल्लेबाजी को देखकर फैंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने शॉ के ट्रोल करते हुए लिखा कि मुझे समझ नहीं आता कि पृथ्वी शॉ जैखे खिलाड़ी क्यों रोते हैं कि मुझे इंडियन टीम में मौका मिलना चाहिए। पृथ्वी शॉ ने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला खामोश ही रहा है। वहीं मनीष पांडे 18 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। जबकि यश ढुल अपने डेब्यू मैच में फेल हो गए। रोवमैन पॉवेल चार गेंद में चार रन बनाकर आउट हुए।
दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications