Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - दिल्ली vs मुंबई

IPL 2023 Kal Ka Match, DC vs MI Kaun Jita: मुंबई इंडियंस ने आखिरकार आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज की। दिल्ली के खिलाफ मुंबई ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

ipl 2023

IPL 2023 Kal Ka Match, DC vs MI Kaun Jita: मुंबई इंडियंस को पहली जीत मिल गई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई ने 6 विकेट से रेमांचक जीत हासिल की। मुंबई को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी। टिम डेविड ने दो रन लेकर मुंबई को एक अहम जीत दिलाने में सफलता हासिल की। कैमरन ग्रीन और टिम डेविड की जोड़ी ने आखिरी 19 गेंदों में 30 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को जीत दिला दी।

रोहित ने खेली जबरदस्त पारी

मुंबई की तरफ से इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ा। कप्तान रोहित शर्मा 45 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर विकेट के पीछे रोहित का जबरदस्त कैच पकड़ने का काम किया। रोहित के अलावा ईशान किशन और तिलक वर्मा ने भी टीम के लिए अहम पारियां खेली।

वॉर्नर और अक्षर ने जड़ा अर्धशतक

डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। जिसकी बदौलत दिल्ली की टीम ने 172 रनों का टोटल खड़ा किया। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 54 रन अक्षर पटेल ने बनाए। वहीं, कप्तान डेविड वॉर्नर ने 51 रन की पारी खेली। हालांकि, दिल्ली की टीम पूरे 20 ओवर खेलने में सफल नहीं हो सकी। लेकिन बोर्ड पर लड़ने लायक स्कोर खड़ा कर दिया।

11 अप्रैल- पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत हासिल की। दिल्ली के खिलाफ मुंबई को आईपीएल के 16वें सीजन में पहली जीत नसीब हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+