DC vs CSK: ऋतुराज गायकवाड़ और कॉनवे ने गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया, चेन्नई ने बनाये 223 रन
DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दोनों ही ओपनरों ने तूफानी बैटिंग की। हालांकि उनका दुर्भाग्य रहा कि वे शतक पूरा करने से पहले आउट हो गए।

DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने धाकड़ बैटिंग की। चेन्नई ने 3 विकेट पर 223 रन बनाये। चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने तूफानी अर्धशतक जमाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेने के बाद धोनी के धुरंधरों ने अपनी क्लास दिखाई। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और तबाही मोड में बैटिंग की। हालांकि गायकवाड़ शुरुआत में कुछ धीमे ही रहे थे।
गायकवाड़ ने अपनी फिफ्टी 37 गेंदों में पूरी करने के बाद आक्रामक रुख अपनाया। कुलदीप यादव को उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े और व्यक्तिगत स्कोर में बड़ी छलांग लगाई। पहले विकेट की शतकीय भागीदारी के बाद डेवोन कॉनवे ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
दिल्ली को पहली सफलता चेन्नई के 141 रनों के स्कोर पर मिली और चेतन सकारिया ने गायकवाड़ को 79 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। वह 50 गेंद खेलकर आउट हुए। उनके बाद बैटिंग के लिए आए शिवम दुबे ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े। वह 9 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए।
बेहतरीन बैटिंग कर रहे कॉनवे उन्नीसवें ओवर के नॉर्टजे का शिकार बन गए। वह 52 गेंदों का सामना कर 87 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के जमाए। उनके बाद खेलने आए जडेजा ने एक धुआंधार कैमियो खेला। वह 7 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी ने नाबाद 5 रन बनाये। इस तरह चेन्नई ने 3 विकेट पर 223 रन बनाये।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी हैं
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (कीपर), रिले रूसो, यश ढुल, अमन हाकिम खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे।
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।












Click it and Unblock the Notifications