IPL 2023, 1000 Sixes: लगातार दूसरी बार आईपीएल में लगा 1000वां छक्का, इन बल्लेबाजों का रहा है दबदबा
Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।

DC vs CSK, 67th Match, Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी कुछ नया हो रहा है। यह सीजन काफी क्लोज रहा है। लीग चरण का आखिरी वीकेंड शुरू हो चुका है। लेकिन अब तक प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम तीन टीमों का नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है। चेन्नई की टीम दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्का करना चाहेगी।
दूसरी बार हुआ ये कारनामा: आईपीएल में दूसरी बार इस सीजन 1000वां छक्का लगा है। इससे पहले आईपीएल 2022 के 70वें लीग मैच में 1000 छक्के भी पूरे किए गए थे। आईपीएल में इससे पहले कभी भी हजार छक्का नहीं लगे थे। अब तक दो ही बार ये कारनामा हुआ है और इस सीजन आईपीएल का 1000वां छक्का डेवोन कॉन्वे के बल्ले से निकला है।
कॉन्वे ने जड़ा 1000वां छक्का: चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने टूर्नामेंट का 1000वां छक्का लगाने का कारनामा किया है। दिल्ली के स्पिन गेंदबाज ललित यादव की गेंद पर छक्का जड़कर डेवोन कॉन्वे ने टूर्नामेंट का 1000वां छक्का पूरा किया। दिल्ली के खिलाफ चेन्नई की टीम ने एक मजबूत शुरुआत कर दी है।
प्लेसिस ने जड़ा है सबसे अधिक छक्का: आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने इस सीजन सबसे अधिक छक्का लगाने का काम किया है। 13 मैचों में फाफ डुप्लेसिस के बल्ले से 36 छक्के निकले हैं। प्लेसिस के अलावा शिवम दुबे ने 30 छक्के लगाने का काम किया है।
मैक्सवेल ने जड़े हैं 30 छक्के: आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन कुल 30 छक्के लगाए हैं। मैक्सवेल ने 13 आईपीएल 2023 मुकाबलों में 30 छक्के लगाए हैं। इसके बाद लखनऊ के लिए मार्कस स्टॉयनिस ने 13 मैचों में 26 छक्के लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications