CSK vs RR: धोनी ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, मोइन अली की वापसी, जानें कैसी है प्लेइंग 11

आईपीएल 2023 के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IPL 2023 CSK vs RR Today Match in Hindi

CSK vs RR Match in Hindi: आईपीएल 2023 में आज 17वां मुकाबला है जहां चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। CSK के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है जिसे चेपॉक स्टेडियम भी कहते हैं। सीएसके की टीम इस होम ग्राउंड पर बहुत ही मजबूत है और यह इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर उनका दूसरा मैच है।

इससे पहले सीएसके ने यहां लखनऊ सुपरजाइंट्स को 12 रन से हराया था। धोनी एंड कंपनी अपना पिछला मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज है और इस सीजन में 3 में से दो मैच जीत चुके हैं।

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी तीन में से दो मैच जीते हैं और उनका रन रेट और भी बेहतर है। राजस्थान भी चेन्नई की तरह अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है जो उन्होंने अपने घरेलू मैदान गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता था।

Recommended Video

    IPL 2023: CSK vs RR Toss, MS Dhoni के शहर में RR के सामने होगी बड़ी चुनौती | वनइंडिया हिंदी

    यह सीएसके के कप्तान के तौर पर धोनी का 200वां मैच भी है। सीएसके के पास महेश तीक्षाणा और मथीसा पथीराना टीम में जुड़ चुके हैं। बेन स्टोक्स और दीपक चाहर की चोट अभी भी टीम के लिए एक झटका है लेकिन मोईन अली के वापस आने से जरूर कुछ राहत मिलेगी।

    CSK vs RR प्लेइंग 11- जहां तक प्लेइंग 11 की बात है तो सीएसके के कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं। मिशेल सैंटनर और ड्वेन प्रिटोरियस की जगह मोईन अली और महेश तीक्षणा को लाया गया है। वहींं राजस्थान की टीम में भी चोट के चलते ट्रेंट बोल्ट नहीं खेल रहे हैं।

    राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और कीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

    इंपैक्ट प्लेयर के 5 विकल्प: रियान पराग, केएम आसिफ, डोनावेन फरेरा, जो रूट, एडम जम्पा

    चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कीपर और कप्तान), सिसंदा मगाला, महेश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह

    इंपैक्ट प्लेयर के 5 विकल्प: अंबाती रायडू, मिशेल सैंटनर, शुभ्रांशु सेनापति, शाइक राशिद, राजवर्धन हेंगरगेकर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+