CSK vs PBKS: धोनी के 2 दनदनाते छक्कों से मची तबाही, ट्विटर हो गया फैन्स की प्रतिक्रियाओं से जाम
CSK vs PBKS: महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा धमाका करते हुए दो छक्के लगातार जड़े और कॉनवे के 92 रनों को लोग भूल गए।

CSK vs PBKS, MS Dhoni: थाला माही किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अंतिम ओवरों में धोनी क्रीज पर होते हैं, तो गेंदबाजों की खैर नहीं होती है। ऐसा ही पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिला। (Photo: CSK/Twitter)
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान बीसवें ओवर की अंतिम दो गेंदों को धोनी सीमा रेखा से बाहर भेज दिया। धोनी के सामने गेंदबाज सैम करन थे। करन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला करते थे। धोनी ने दनदनाते हुए दो शॉट जड़ते हुए चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 200 पहुंचा दिया।
धोनी के शॉट दोनों दिशाओं में थे। पहला शॉट उन्होंने कट और स्लैश के अंदाज में खेलकर छक्का प्राप्त किया। इसके बाद अगली गेंद फुल टॉस आई थी और धोनी ने इस मौके को बखूबी भुनाया और गेंद को मिडविकेट सीमा रेखा से बाहर पीली जर्सी पहनकर बैठे फैन्स में भेज दिया।
आईपीएल में अंतिम ओवर में छक्के जड़ने के मामले में माही का कोई जवाब नहीं है। धोनी ने अब तक आईपीएल में अंतिम ओवर में बैटिंग करते हुए 59 छक्के उड़ाए हैं। यही कारण है कि गेंदबाज भी चाहते हैं कि धोनी को स्ट्राइक से दूर रखकर ही बचा जा सकता है। इस सीजन धोनी का बल्ला कुछ इसी तरह गरजा है।
डेवोन कॉनवे ने चेन्नई के लिए 92 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन धोनी के दो छक्कों ने ही सब कुछ समाप्त कर दिया। माही तुरंत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। हर कोई उनकी ही बात करने लगा और कॉनवे की धमाकेदार पारी उनके छक्कों के नीचे दब गई।
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के छक्कों को लेकर जमकर बात हो रही है। धोनी को लेकर तेजी से चीजें ट्रेंड होने लगी। आपको भी धोनी को लेकर आई प्रतिक्रियाओं के बारे में जानना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications