PBKS vs CSK Winner Prediction : धोनी और धवन आमने-सामने, कौन जीतेगा चेन्नई में आज दिन का मुकाबला

IPL 2023 Today Match: ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड में जहां चेन्नई की टीम बाजी मारते हुए दिखाई देती है तो वहीं पिछले 5 मैचों में पंजाब किंग्स टीम ने चेन्नई सीएसके के खिलाफ लगातार तीन मैच जीते हैं।

Chennai super kings vs punjab kings

CSK vs PBKS Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज अपने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स का मुकाबला करने के लिए उतरेगी। 30 अप्रैल को 2 डबल हेडर मुकाबले हैं। पहला मैच सीएसके बनाम पीबीकेएस का है जो दोपहर में भारतीय समयानुसार 3:30 पर होगा।

हालिया फॉर्म- चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले पांच में से तीन मैच जीते हैं लेकिन पिछले मुकाबले में उनको राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार मिली थी। वैसे सीएसके की टीम ने काफी अच्छा खेल दिखाया है, बस इस सीजन में वे राजस्थान की टीम के हाथों दो बार हार चुके हैं।

दूसरी और पंजाब किंग्स की टीम को पिछले 5 मैचों में तीन हार का सामना करना पड़ा है और उन्होंने भी अपना पिछला मुकाबला हारा था। हालिया फॉर्म में सीएसके भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है।

हेड टू हेड दो- दोनों टीमों ने अभी तक 28 मुकाबले खेले हैं जिसमें चेन्नई की टीम ने 16 मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है तो वहीं पंजाब के हाथों 11 जीत ही आई है। लेकिन जब हम पिछले पांच मैचों की बात करते हैं तो तीन बार पंजाब किंग्स की टीम ने सीएसके को मात देने में कामयाबी हासिल की है।

पंजाब ने पिछले लगातार तीन मैच चेन्नई के खिलाफ जीते हैं जिनमें दो तो पिछले सीजन में आए थे। हालांकि पिछले सीजन और इस सीजन की सीएसके में काफी फर्क दिखाई दे रहा है।

होम रिकॉर्ड- जब हम एम चिदंबरम स्टेडियम में इन दोनों टीमों के head-to-head रिकॉर्ड की बात करते हैं तो सीएसके ने चार मुकाबले जीते हैं और पंजाब किंग्स की टीम एक ही मैच जीत पाई है। एक मैच टाई हुआ था।

सीजन रिकॉर्ड- अंक तालिका पर एक नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स आठ मैचों में पांच जीत, 3 हार के साथ 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर मौजूद है। पंजाब किंग्स की टीम 8 मैचों में चार हार, चार जीत के साथ आठ अंक लेकर छठे स्थान पर मौजूद है।

संभावित विजेता- कुल मिलाकर यह सब रिकॉर्ड इशारा करते हैं कि आज के मैच की आसान विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम होने जा रही है। पंजाब किंग्स को उलटफेर करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+