CSK vs PBKS Match: चेन्नई में दो 'किंग्स' के बीच मुकाबला, ऐसी हो सकती है धोनी और 'गब्बर' की प्लेइंग 11

CSK vs PBKS Match in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 41वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेलने जा रही है। कैसी होगी दोनों टीमों की एक प्लेइंग इलेवन।

IPL 2023 CSK vs PbKS

IPL 2023 in Hindi: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आज अपने होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शिखर धवन की पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के साथ मुकाबला करने जा रही है। यह सीजन का 41वां मैच है जहां चेन्नई सुपर किंग्स काफी मजबूत नजर आ रही है।

सीएसके को अपने होम ग्राउंड पर हमेशा एडवांटेज मिलती है तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम पिछले मुकाबले में शिखर धवन की वापसी से उत्साहित है। लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में धवन हालांकि चल नहीं पाए थे लेकिन वह अपनी टीम के अभी भी सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज है।

पंजाब किंग्स- धवन के आज के मैच में भी खेलने की पूरी पक्की संभावनाएं हैं और हरप्रीत बरार भी आज के मैच में लौट सकते हैं। यह आलराउंडर इस तरह की पिचों पर काम का साबित होता है। हालांकि वे पिछले मैच में नहीं खेले थे। युवा खिलाड़ी अथर्व तैद ने काफी संभावनाएं जताई है और वह भी प्लेइंग इलेवन में बने रहेंगे।

पंजाब किंग्स के लिए पिछले मैच में राहुल चाहर एक अनसुने हीरो साबित हुए थे जिन्होंने 450 प्लस से ज्यादा रन देखने वाले इस मुकाबले में 4 ओवर फेंककर केवल 29 रन दिए थे। हालांकि चाहर को इस सीजन में ज्यादा सफलता नहीं मिली है लेकिन वे टीम के अभी भी प्रीमियर स्पिनर हैं। आज की पिच पर लियाम लिविंगस्टोन की लेग स्पिन भी कारगर साबित हो सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो उनके ओपनर डेवॉन कोन्वे और ऋतुराज गायकवाड काफी भरोसेमंद है। पिछले मैच में अजिंक्य रहाणे और कॉन्वे नहीं चले थे जिसका असर टीम पर देखने को मिला। मोइन अली और अंबाती रायडु बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं चले हैं लेकिन इसकी भरपाई शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ रन बनाकर की है।

महेंद्र सिंह धोनी को थोड़ा ऊपर आना चाहिए लेकिन वह जडेजा को लगातार अपने ऊपर मौका मौका दे रहे हैस जबकि 42 साल की उम्र में धोनी अभी भी बहुत घातक हिटर हैं। गेंदबाजी में आज सीएसके को अपने होम ग्राउंड पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

मोईन अली, रवींद्र जडेजा और महेश तीक्ष्णा स्पिन डिपार्टमेंट संभालेंगे तो वही तुषार देशपांडे और मथीशा पथिराना जैसे युवा तेज गेंदबाजी में सनसनी बनकर उभर रहे हैं इसके अलावा आकाश सिंह बढ़िया बॉलिंग कर रहे हैं और वे भी एक युवा खिलाड़ी हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित इलेवन- डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, महेश ठीकशाना, आकाश सिंह

पंजाब किंग्स संभावित इलेवन- शिखर धवन, अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम क्यूरन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

मैच डिटेल्स- आज आईपीएल 2023 के डबल हेडर में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच है। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच इस मुकाबले को आप भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मोबाइल और लैपटॉप पर जियो सिनेमा ऐप और जियो सिनेमा वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+