CSK vs MI: रोहित शर्मा ने शर्मनाक हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा, जानें पिच को लेकर क्या बोले

CSK vs MI Match: रोहित शर्मा ने इस हार के लिए पूरी तरह से खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार माना। उन्होंने कहा कि हम बैटिंग यूनिट के तौर पर पूरी तरफ फ्लॉप हो गए।

Rohit Sharma

CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 साल का सूखा समाप्त करते हुए अपने घर में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मैचों में चेन्नई ने जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस की बैटिंग पूरी तरह से बिखर गई। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने हार को लेकर कुछ अहम बातों का जिक्र किया।

मुकाबले के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमने बैटिंग में अच्छा नहीं किया, डिफेंड करने के लिए बोर्ड पर रन नहीं लगाये। उन्होंने कहा कि बैटिंग यूनिट के तौर पर हम आज पूरी तरह फ्लॉप रहे। खुद को नम्बर तीन पर उतारने को लेकर उन्होंने कहा कि जो हमें सही लगा, वह किया। तिलक वर्मा के नहीं होने से मिडिल ऑर्डर में भारतीय बल्लेबाज को खिलाने का उद्देश्य लेकर मैं तीन नम्बर पर खेला।

मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा कि पीयूष चावला अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और अन्य गेंदबाजों को सपोर्ट करने की आवश्यकता है, यही टीम की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को अपना योगदान देना होगा।
रोहित शर्मा ने घरेलू पिचों को लेकर कहा कि ऐसा कोई खास फायदा नहीं रहा है। हर टीम अपने घरेलू मैदानों पर हारी है। हमें हर विभाग में अपना खेल सुधारना होगा। अगले दो मैचों में हमें अपने घर में ही खेलना है। हम देखेंगे कि वहां कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के लिए नेहल वढेरा ने 64 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव के बल्ले से भी 26 रनों की पारी देखने को मिली। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। रोहित शर्मा खाता खोले बिना ही आउट हो गए। वह आईपीएल इतिहास में 16 डक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस 8 विकेट पर 139 रनों का मामूली स्कोर हासिल कर पाई। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पथिराना ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किये। जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट पर 140 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की यह छठी जीत है। चेन्नई प्लेऑफ़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+