CSK vs MI: 34 साल उम्र, 50 लाख कीमत, 10 मैचों में 17 विकेट..., पीयूष चावला का धमाकेदार प्रदर्शन जारी
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, Piyush Chawla: जसप्रीत बुमराह के चोटिल होकर बाहर होने से मुंबई इंडियंस को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। मुंबई की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है।

Piyush Chawla in IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को हार झेलनी पड़ी है। अब तक खेले दस मैचों में मुंबई ने पांच में जीत और इतने ही मुकाबलों में हार का सामना किया है। मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
मुंबई की गेंदबाजी बेदम: आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी बेहद साधारण रही है। गेंदबाजी विभाग रोहित शर्मा की कप्तानी वाली एमआई की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई है। मुंबई की गेंदबाजी में इस बार कोई दम नजर नहीं आ रहा है। पीयूष चावला को छोड़कर कोई भी गेंदबाज अपना असर नहीं छोड़ सका है।
मुंबई ने जीता मैच: टॉस हारकर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए थे। इस आसान लक्ष्य को चेन्नई ने 17.4 ओवर में 140 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ चेन्नई के गुजरात के बाद प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। चेन्नई ने अपने 11 मुकाबलों में छह में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ रहा है।
पीयूष चावला का बेहतरीन प्रदर्शन: 34 वर्षीय भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर पीयूष चावला ने मुंबई के लिए अब तक इस सीजन सबसे अधिक विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की है। पीयूष चावला ने अब तक खेले गए इस सीजन में बीच के ओवरों में विकेट झटके हैं। मुंबई की तरफ से कोई भी दूसरा खिलाड़ी इस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सका है।
10 मैचों में 17 विकेट: पीयूष चावला को पिछले सीजन आईपीएल के मेगा ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था। जिसके बाद उन्होने कमेंट्री की। पीयूष चावला साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। साल 2023 में मुंबई ने उन पर भरोसा जताया और पीयूष चावला ने टीम के लिए सबसे अधिक 10 मैचों में 17 विकेट झटक लिए।
50 लाख की लगी थी बोली: पीयूष चावला पर सिर्फ मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। मुंबई का यह फैसला टीम के हित में रहा। आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये की बेस प्राइज़ पर खरीदकर टीम में शामिल किया था। साल 2021 में भी पीयूष चावला मुंबई का हिस्सा ही थे।
चेन्नई के खिलाफ झटके दो विकेट: चेन्नई के खिलाफ लो स्कोरिंग मुकाबले में भी पीयूष चावला ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। पीयूष चावला ने 4 ओवर के अपने स्पेल में महज 25 रन खर्च कर दो बड़े विकेट झटके। ऋतुराज गायकवाड़ 16 गेंद में 30 रन बनाकर पीयूष चावला का शिकार बनाया।












Click it and Unblock the Notifications