CSK vs MI: ये है इस सीजन का का महामुकाबला, जानिए कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
CSK vs MI Match: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच महा मुकाबले में दोनों टीमों की रणनीति अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर कैसी रहेगी।

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 49वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच महा मुकाबला है जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
वैसे तो चेन्नई सुपर किंग्स का अपने घर पर बहुत शानदार रिकॉर्ड होता है लेकिन मुंबई इंडियंस के सामने वे पस्त दिखाई देती है। दोनों ही टीमों ने अभी तक सीजन में उतार-चढ़ाव के बावजूद ठीक-ठाक खेल दिखाया है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास फॉर्म में थोड़ा एडवांटेज है।
चेन्नई सुपर किंग्स- आज के मैच की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो बेन स्टोक्स नेट में काफी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस बात की अभी कोई गारंटी नहीं है कि वह मैच के लिए 100% फिट है या नहीं।
इतना जरूर हो सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मुकाबले में मिशेल सैंटनर को महेश तीक्षणा की जगह पर शामिल कर ले। तीक्षणा हालांकि अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन उन्होंने अधिकतर मैचों में काफी रन किए हैं।
इसके अलावा सिसंदा मगाला भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का काफी अभ्यास कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से मथिसा पथिराना ने अपनी जगह डेथ ओवर बॉलर के तौर पर पक्की की है उसको देखते हुए मगाला के लिए जगह बनाना अभी मुश्किल दिखाई दे रहा है।
मुंबई इंडियंस- वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ऋतिक शौकीन टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के पास काफी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और यह ऑफ स्पिनर यहां पर थोड़ा कारगर साबित हो सकता है।
अगर चेपॉक की पिक पर स्पिनरों के लिए काफी मदद मौजूद है तो बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय भी इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित इलेवन: डेवन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोईन अली, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे 12- अंबाती रायडू
मुंबई इंडियंस संभावित इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, 12- कुमार कार्तिकेय












Click it and Unblock the Notifications