CSK vs MI Fantasy Team: आज के महा मुकाबले की बेस्ट फैंटेसी टीम, जानिए कौन हैं 11 टॉप खिलाड़ी

CSK vs MI Fantasy Tips: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के महा मुकाबले की फैंटेसी 11 कैसी हो सकती है। कौन होंगे बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज विकेटकीपर, ऑलराउंडर और कप्तानी व उप-कप्तानी के विकल्प।

IPL 2023 CSK vs MI

MI vs CSK Fantasy Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों ने आईपीएल ट्रॉफी को 9 बार जीता हुआ है जो बताता है कि आज का मुकाबला कितना बड़ा है। देखते हैं इस मैच की बेस्ट फेंटेसी इलेवन कैसी हो सकती है।

बल्लेबाज-

1. रुतुराज गायकवाड- चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज ने इस सीजन के 9 पारियों में 354 रन बनाए हैं और आज की परिस्थितियों में रन बनाने के दावेदार हैं।

2. सूर्यकुमार यादव आज की परिस्थितियों में बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। उन्होंने चेपॉक में खेले गए अंतिम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 54 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली थी। हालांकि वह पारी 2019 में आई थी लेकिन यादव अब फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

3. तिलक वर्मा- मुंबई इंडियंस के युवा ने सीजन के 9 मैचों में 274 रन बना दिए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 84 है। वे एक दो मैचों की गिरावट के बाद फिर से अपनी शानदार फॉर्म में लौट आए हैं।

विकेटकीपर-

1. डेवॉन कोन्वे- गायकवाड के ओपनिंग जोड़ीदार कोन्वे भी जबरदस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने अपने पिछले मैच में 52 गेंदों पर 92 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह इस सीजन में लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और रन बनाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के बेस्ट खिलाड़ी हैं। उन्होंने सीजन के 10 मैचों में अभी तक 59.14 की औसत से 444 रन बना दिए हैं।

2. ईशान किशन- एमआई के कीपर पिछले मुकाबले में पंजाब की टीम के खिलाफ 41 गेंदों में 75 रनों की धाकड़ पारी खेल कर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने लगभग 30 की औसत से 208 रन बनाए हुए हैं।

ऑल राउंडर-

1. मोईन अली- इन्होंने चेपक में खेले 5 मैचों में 13 की स्ट्राइक रेट से 6 विकेट चटकाए हैं जिसमें उनका बेस्ट 26 रन देकर चार विकेट रहा है। वे बढ़िया बल्लेबाज भी हैं लेकिन बैटिंग में अभी फॉर्म ढूंढ रहे हैं।

2. शिवम दुबे- बाएं हाथ का यह बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने इस सीजन में 158 के स्ट्राइक रेट के साथ आठ पारियों में तीन अर्धशतक लगा दिए हैं।

3. रवींद्र जडेजा- रवींद्र जडेजा आज की परिस्थितियों के लिए परफेक्ट हैं जो बल्ले से योगदान दे सकते हैं लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में असली काबिलियत उनकी गेंदबाजी में नजर आएगी।

4. कैमरन ग्रीन- इस ऑलराउंडर का सिक्का मुंबई इंडियंस की टीम में जब चलता है तब जीत मिलती है। उन्होंने 9 मैचों में 266 रन बनाए हैं।

गेंदबाज-

1. मथीशा पथिराना- उन्होंने इस सीजन में छह मैच खेले हैं और केवल एक मुकाबला में ही विकेट नहीं ले पाए हैं। उनको डेथ ओवर स्पेशलिस्ट की तरह देखा जा रहा है और वे जूनियर लसिथ मलिंगा के रूप में उभर रहे हैं।

2. पीयूष चावला- चावला मुंबई इंडियंस के लिए सीजन में 'लीडिंग विकेट टेकर' रहे हैं जिन्होंने अभी तक 9 पारियों में 15 विकेट लिए हैं। यह अनुभवी स्पिनर आज की स्पिन की मददगार परिस्थितियों में कमाल कर सकता है।

सीएसके vs एमआई पूरी फैटेसी टीम-

बल्लेबाज- रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव

ऑलराउंडर- मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कैमरन ग्रीन

विकेटकीपर- डेवोन कोन्वे, ईशान किशन

बॉलर- मथीशा पथिराना, पीयूष चावला

कप्तान/उप-कप्तानी के विकल्प- डेवोन कोन्वे, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+