Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - दिल्ली vs आरसीबी, चेन्नई vs मुंबई
IPL 2023 Kal Ka Match, DC vs RCB, CSK vs MI Kaun Jita: आईपीएल में शनिवार को दो अहम मुकाबले खेले गए। चेन्नई औऱ दिल्ली की टीम को शनिवार को जीत मिली।

IPL 2023 Kal Ka Match, DC vs RCB, CSK vs MI Kaun Jita: आईपीएल के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की। दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ 182 रनों के लक्ष्य को 16.4 ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिन के पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज की।
आरसीबी को सात विकेट से हराया: फिलिप साल्ट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली ने आरसीबी को सात विकेट से हराया। दिल्ली ने इस सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम ने प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। दिल्ली को आने वाले चार मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी।
फिलिप साल्ट बने मैच विनर: दिल्ली के लिए फिलिप साल्ट ने 45 गेंद पर 87 रन की पारी खेली। इस दौरान आठ चौके और छह छक्के लगाए। फिलिप साल्ट को कर्ण शर्मा ने क्लीन बोल्ड कर वापस भेजने का काम किया। इस विकेट को लेने में आरसीबी ने थोड़ी देर कर दी और दिल्ली ने मैच को उनसे काफी दूर कर दिया।
चेन्नई ने मुंबई को हराया: शनिवार को खेले गए पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराकर इस सीजन अपनी छठी जीत हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई 139 के स्कोर पर रोक दिया। जिसके बाद सीएसके के बल्लेबाजों ने इसे आसानी से हासिल कर लिया।
आसानी से मिली जीत: 140 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 44 और ऋतुराज ने 30 रन बनाए। वहीं अंबाती रायुडू 11 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। अजिंक्य रहाणे 17 गेंद में 21 रन बनाने में सफल रहे। जबकि ऋतुराज गायकवाड़ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications