CSK vs MI: मुंबई का प्रमुख का नाम बाहर और नये खिलाड़ी का डेब्यू, चेन्नई करेगी फील्डिंग

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की टीम को पराजित करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करना पड़ेगा।

MSD and Rohit

CSK vs MI Toss and Playing 11: मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। बारिश की आशंका के कारण धोनी ने फील्डिंग लेने की बात कही। चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं हुआ है।

रोहित शर्मा ने कहा कि कुमार कार्तिकेय की जगह राघव गोयल मैच में (सब्सटीट्यूट) डेब्यू कर रहे हैं। उनके अलावा तिलक वर्मा बीमार हैं, उनकी जगह टीम में ट्रिस्टन स्टब्स को शामिल किया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में इस टीम ने कमाल किया है। चेन्नई और मुंबई के बीच हुए पिछले मुकाबले में चेन्नई ने जीत दर्ज की थी। मुंबई बदला लेना चाहेगी। हालांकि चेन्नई में गेम होने के कारण यह इतना आसान कम नहीं होगा।

मुंबई इंडियंस ने पिछले दो मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर चेज किया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों को हराने के बाद मुंबई इंडियंस चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलने के लिए आई है।

रोहित शर्मा की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाजी में थोड़ी कमजोर दिखती है। मुंबई के पास भी गेंदबाजी में ज्यादा विकल्प दिखाई नहीं देते हैं। दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, माहीश तीक्ष्णा।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (कीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अरशद खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+