CSK vs MI: रोहित शर्मा के नाम आईपीएल इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड, जानें चौंकाने वाला आंकड़ा

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के कप्तान इस सीजन संघर्ष ही कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस टॉप पांच से बाहर है और रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं।

Rohit Sharma

CSK vs MI: आईपीएल में रोहित शर्मा की खराब फॉर्म लगातार जारी है। मुंबई इंडियंस को वह अपनी बल्लेबाजी से योगदान नहीं दे पा रहे हैं। रोहित शर्मा एक बार फिर से डक पर आउट हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा नम्बर तीन पर बैटिंग करने आए लेकिन यह योजना काम नहीं कर पाई।

मुंबई के कप्तान 3 गेंदों का सामना करने के बाद दीपक चाहर का शिकार बन गए। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाये थे। इस सीजन उनका बल्ला लगातार खामोश रहा है। इस डक के साथ ही उनका आईपीएल में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी बन गया है। आईपीएल में उनके नाम 16 डक हो गए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा डक के मामले में रोहित शर्मा अब नम्बर एक बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वह दिनेश कार्तिक, सुनील नारेन और मनदीप सिंह के साथ संयुक्त रूप से इस लिस्ट में शामिल थे। अब मामला कुछ अलग हो गया है। वह 16 डक के साथ नम्बर एक पर आ गए हैं। यह शर्मनाक आंकड़ा कहा जा सकता है।

साल 2011 में मुंबई से जुड़ने के बाद रोहित शर्मा लगातार इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। वह साल 2013 में इस टीम के कप्तान बने थे और लगातार कप्तानी करते आ रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताबी जीत हासिल की है। वह इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं।

आईपीएल में रोहित शर्मा के नाम 6 हजार से भी ज्यादा रन हैं। वह इस टूर्नामेंट में शतक भी जमा चुके हैं। उनके नाम नाबाद 109 रन की पारी है। इस सीजन उनके बल्ले से कुछ रन आये हैं लेकिन उए नाकाफी हैं। 10 मैचों में वह 184 रन ही बनाने में सफल हो पाये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+