GT vs CSK: रिजर्व डे के दिन भी नहीं हुआ मुकाबला तो..., जानिए किस टीम के पास है खिताब जीतने का मौका
आईपीएल में फाइनल का दिन बारिश से धुल जाता है, तो अगला दिन रिजर्व डे है। सुपर ओवर का प्रावधान भी है।

CSK vs GT, Final: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच में बारिश का खलल देखने को मिल रहा है। कभी बारिश थम रही है और कभी फिर से शुरू हो रही है। पिछले दो घंटे से यही कुछ देखने को मिल रहा है और मुकाबका बाधित होते दिखा है।
टॉस से पहले ही बारिश शुरू हो गई थी। अब सवाल यह है कि रिजर्व डे में भी अगर बारिश से खेल नहीं होता है, तो क्या होगा। इसके लिए 5-5 ओवरों का खेल कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा अंत में सुपर ओवर से परिणाम जानने का भी प्रयास होगा।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सब कुछ करने के बाद भी अगर मुकाबला शुरू नहीं होता है, तो लीग चरण में टेबल टॉप रहने वाली टीम को ही विनर माना जाएगा। इसका मतलब है कि गुजरात टाइटंस लीग चरण में 20 अंकों के साथ टॉप पर थी। ऐसे में गुजरात दूसरी बार विनर बन सकती है।
खबर लिखे जाने के समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश रुक गई थी। 9 बजकर 35 मिनट तक मैच शुरू होता है, तो ओवरों में कोई कटौती नहीं की जाएगी। इसके बाद ओवर कम होने शुरू होंगे। इसके अलावा 5-5 ओवरों के लिए अंतिम समय 11 बजकर 56 मिनट है। इसके बाद गेम अगले दिन ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications