CSK vs DC: मैदान पर दिखा धोनी का 'दबंग' अंदाज, दीपक चाहर को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals, MS Dhoni: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals

CSK vs DC, 55th Match, Indian Premier League 2023: बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस के समय कहा कि ओस नहीं होने के कारण वह पहले बल्लेबाजी कर बोर्ड पर रन लगाना चाहेंगे। चेन्नई की टीम दिल्ली के सामने बड़ा लक्ष्य रखना चाहेगी।

मैच से पहले मैदान पर धोनी: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी काफी समय तक मैदान पर घूमते नजर आए। इस दौरान उन्होंने पिच का जायजा भी लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ से भी बातचीत की। वहीं लंबे समय तक उनके साथ खेलने वाले ईशांत शर्मा भी धोनी के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आए।

दीपक चाहर को मारा थप्पड़: सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी अपने साथी खिलाड़ी दीपक चाहर को पीछे से थप्पड़ लगाते हैं। लेकिन दीपक चाहर अपना सिर नीचे की ओर कर लेते हैं और मार खाने से बच जाते हैं। बता दें कि धोनी ने ऐसा कर मजाकिया अंदाज में दीपक के साथ मस्ती की थी।

चेन्नई ने जीता टॉस: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई 11 मैच में 13 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। अगर चेन्नई दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल होती है तो वह प्लेऑफ में एंट्री करने के और करीब पहुंच जाएगी।

दोनों टीमों में हुए बदलाव: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीमों ने इस मैच में एक-एक बदलाव किए हैं। दिल्ली की टीम में मनीष पांडे की जगह ललित यादव को मौका दिया गया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अंबाती रायुडू को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रूसो, अक्षर पटेल, अमन खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा।

चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+