IPL 2023: फाइनल में हार्दिक की टेंशन बन सकता है CSK का ये खिलाड़ी, GT के खिलाफ बल्ले से उगलता है आग
IPL 2023: आईपीएल में जीटी बनाम सीएसके (GT vs CSK) का फाइनल मैच चाहे जो भी टीम जीते, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला हमेशा चला है।

CSK vs GT IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 का फाइनल मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। चेन्नई आपना पांचवां और जीटी लगातार दूसरा खिताब जीतने के लिए हर संभव कोशिश करती नजर आएगी, लेकिन एमएस धोनी का ये बल्लेबाज जीटी के कप्तान हार्दिक पांड्या के सपनों पर पानी फेर सकता है।
दरअसल, कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस के बीच अब तक चार बार आमना-सामना हो चुका है, जिसमें से गुजरात ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि चेन्नई ने सिर्फ एक मैच में जीता है। इस दौरान चेन्नई के विस्फोटक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात के खिलाफ जमकर रनों की बरसात की है। गायकवाड़ ने अब जीटी की चिंता बढ़ा दी है।
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबबाज ऋतुराज गायकवाड़ का गुजरात के खिलाफ शानदार फॉर्म लगातार जारी है। आज जीटी बनाम सीएसके मैच से पहले इस खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक चार मैचों में 69.5 के औसत और 145.55 की स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए हैं। जीटी के खिलाफ उनके नाम चार अर्धशतक भी है।
चेन्नई के गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर में 44 गेंद में 60 रन की शानदार पारी खेली। पिछले सीजन 2022 में उन्होंने पहले मैच में 48 गेंद पर 73 रन बनाए थे। इस सीजन में ही जब उनकी मुलाकात दूसरी बार सीएसके से हुई तो उन्होंने 49 गेंद पर शानदार 53 रन बनाए।
आईपीएल 2023 के 16वें सीजन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ था। हालांकि, इस मैच में जीटी के खिलाफ सीएसके को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन गायकवाड़ की पारी ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 50 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से 92 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद पहले क्वालीफायर में 44 गेंदों पर 60 रनों की आतिशी पारी का प्रदर्शन किया। ऐसे में अगर आज फिर इस खिलाड़ी का बाल्ला चला तो जीटी का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट सकता है।












Click it and Unblock the Notifications