IPL 2023: 12 भाषाओं में होगी क्रिकेट के महाकुंभ की कमेंट्री, एंकर सेल में हुई इस ग्लैमरस चेहरे की वापसी
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 16 सीजन कई मामलों में अलग होने जा रहा है,इस बार आपको मैदान से लेकर क्रिकेट स्टूडियो तक बहुत चेंज दिखाई देंगे।

IPL 2023 Anchors: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। एक बार फिर से हुस्न, जलवों और खेल का 'कॉकटेल' मैदान और क्रिकेट स्टूडियो में दिखाई देगा। क्रिकेट के फैंस जहां मैच के इस मैराथन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, वहीं दूसरी ओर आईपीएल के कुछ एंकरों का भी लोगों को शिद्दत से इंतजार होता है।

मशहूर महिला एंकर मयंती लैंगर इज बैक
आपको बता दें कि इस बार करीब दो साल बाद मशहूर महिला एंकर मयंती लैंगर आप सभी को क्रिकेट के मैदान में दिखाई देंगी। मयंती पिछले दो सालों से ब्रेक पर थीं, उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से काम से ब्रेक लिया था।
आईपीएल की Online स्ट्रीमिंग
लेकिन अब वो फिर से धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में ट्वीट करके अपने फैंस को बताया था। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की Online स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर भो होगी, जिसने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है।

संजना गणेशन का जलवा
केवल मंयती लैंगर ही नहीं बल्कि स्टाइलिश संजना गणेशन भी अपना जलवा बिखेरती दिखाई पड़ेंगी, उनके पति जसप्रीत बुमराह भले ही मैदान पर चोटिल होने की वजह से दिखाई ना दें लेकिन संजना आपको क्रिकेट की बारीकियों को समझातीं दिखाई पड़ने वाली हैं।
नेरोली मीडोज का शानदार अंदाज
तो वहीं नेरोली मीडोज को भी आप उनके खास अंदाज में देखेंगे, ऑस्ट्रेलिया की ये खूबसूरत एंकर को लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं। अपने एंकरिंग करियर की शुरुआत फुटबॉल से करने वाली नेरोडी आज क्रिकेट की दुनिया के ग्लैमरस चेहरो में से एक हैं।
तान्या पुरोहित के जलवे
तो वहीं उत्तराखंड की तान्या पुरोहित भी आज आईपीएल के सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस फेस में से एक हैं। गढ़वाल विवि में अंग्रेजी के प्रोफेसर रह चुके डीआर पुरोहित की बेटी तान्या ने बहुत कम वक्त में ही आईपीएल के टॉप एंकर्स लिस्ट में मजबूत जगह बनाई है। उनकी अपनी एक फैन फॉलोइंग है, उनका भी लोग शिद्दत से इंतजार करते हैं। उम्मीद की जा रही है कि तान्या इस बार भी अपने सुरीले और ग्लैमरस अंदाज से लोगों का मन मोह लेंगी।

12 भाषाओं में होगी आईपीएल की कमेंट्री
आपको आईपीएल के दीवाने देश के हर कोने में मिलेंगे, ये बात ब्रॉडकास्ट मीडिया को भी पता है और इसी वजह से उसने आईपीएल के 16 वें सीजन में बड़ा दांव चला है। इस बार आईपीएल की कमेंट्री 12 भाषाओं में होने जा रही है। इसमें अंग्रेजी, पंजाबी, बंगाली, हिंदी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, मराठी, गुजराती, मलयालम, भोजपुरी, और कन्नड़ भाषा शामिल है।
दिग्गज खिलाड़ी भी बने एंकर
आपको बता दें कि जहीर खान, सुरेश रैना, प्रज्ञान ओझा, आकाश चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, सबा करीम, क्रिस गेल जैसे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी भी एंकर की भूमिका में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications