IPL 2023 Closing Ceremony में रैपर किंग के गाने ने भर दिया जोश, जमकर झूमे दर्शक, देखें Video

IPL 2023 Closing Ceremony में रैपर किंग ने फाइनल मैच से पहले जबरदस्‍त परफार्मेंस दी। रैपर का गाना सुनकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में आए दर्शकों में और जोश भर गया।

Rapper King

गुजरात के अहमदाबाद में बने नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में इंडिन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का फाइनल मैच चल रहा है। ये मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच हो रहा है हालांकि ये मैच रविवार को सेड्यूल्‍ड था लेकिन अहमदाबाद में तेज बारिश के चलते ये फाइनल मैच आज सोमवार को यानी एक दिन बाद खेला जा रहा है।

मैच के टॉस के पहले हुई शानदार क्‍लोजिंग सेरेमनी

आईपीएल के फाइनल मैच में महेन्‍द्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्‍नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्‍स के बीच स्‍टेडियम में ये मैच शुरू होने से पहले रैपर किंग ने अपनी शानदार परफार्मेंस से आईपीएल 2023 की क्‍लोजिंग सेरेमनी की।

रैपर किंंग के गाने पर जमकर नाचे दर्शक


रैपर किंग का गाना सुनकर दर्शकों से भरा स्‍टेडियन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंठ गया। रैपर किंग के आवाज से पूरा स्‍टेडियन गूंज रहा था और दर्शक अपनी कुर्सियां छोड़ कर झूम कर डांस करते नजर आ रहे थे। रैपर किंग ने अपने गाने से पूरी महफिल जीत ली।

रैपर किंग ने सुनाया अपना ये गाना

रैपर किंग ने मैं थोड़ी तेरी आंखों पर मर गया, मैं थोड़ी तेरी बातों पर मर गया... गाया तो लोगों ने जमकर तालिया और सीटियां बजाई।

आईपीएल ने शेयर किया ये वीडियो

इस परफार्मेंस के समय रैपर किंग ने ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस पहनी हुई थे। आईपीएल ने रैपर किंग का वीडियो शेयर करते हुुए लिखा- स्पेशल मौके पर स्पेशल शुरुआत. किंग द्वारा अहमदाबाद में शानदार परफॉर्मेंस।

जानें कौन हैं रेपर किंग

रैपर किंग का असली नाम अर्पण कुमार चंदेल हैं। रैपर सिंग्रर और गाना भी लिखते हैं। कुछ दिना पहले रैपर किंग का गाना 'तू मान मेरी जान' खूब फेमस हुआ था।इसके अलावा फिल्‍म दृश्यन 2 में 'सही गलत' गाना भी गाया है। रैपर किंंग का जन्‍म 10 अक्टूबर 1997 में यूपी में हुआ और उन्‍होंने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2015 में बूमबास गाने से की जिसके बाद 2029 में हसल के पहले सीजन में हिस्सा लिया, रैपर किंग इस कम्‍पटीशन में रनअप ही रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+