IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स की गुजरात टाइटंस से टक्कर, ऐसी हो सकती है धोनी की प्लेइंग 11
IPL 2023 Chennai Super Kings Playing 11 Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स में इस बार धाकड़ ऑल राउंडरों की फ़ौज नजर आ रही है, ये सभी खिलाड़ी काफी अहमियत रखते हैं।

IPL 2023 Chennai Super Kings Playing 11 Prediction: पिछले साल आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने में नाकाम रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस बार कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। गुजरात गत वर्ष की चैम्पियन टीम है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मार्च को यह मुकाबला खेला जाएगा। इसके साथ ही लीग का आगाज हो जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले मैच में किन खिलाड़ियों को मैदान पर उतारेगी, यह देखने वाली बात होगी।

ओपनर बल्लेबाज
ओपनिंग स्लॉट के लिए पिछले कुछ सालों से चेन्नई को ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में एक बेहतरीन बल्लेबाज मिला है। उन्होंने आईपीएल में शतक भी लगाया है। घरेलू क्रिकेट में भी वह धाकड़ रहे हैं। बतौर ओपनर पहले मैच में गुजरात के खिलाफ वही खेलें, तो बेहतर रहेगा। उनके अलावा दूसरे ओपनर के तौर पर न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे का नाम रहेगा। वह हाल ही में भारत दौरे पर तूफानी बल्लेबाजी करने में सफल रहे थे। इस तरह ऋतुराज और कॉनवे के रूप में दो ओपनर चेन्नई के लिए होंगे।

बल्लेबाज और ऑल राउंडर
बल्लेबाजी में चेन्नई के पास ऑल राउंडरों की बड़ी भूमिका रहेगी। विशुद्ध रूप से अम्बाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाज हैं। तीसरे स्थान पर खेलन के लिए शिवम दुबे को लाया जाना चाहिए। उनके बाद अम्बातु रायडू का नम्बर आता है। नम्बर पांच पर एक और ऑल राउंडर बेन स्टोक्स को बल्लेबाजी करानी चाहिए और उनके बाद फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी खेल सकते हैं। जडेजा की भूमिका नम्बर सात पर काफी अहम रहने वाली है। इस तरह चेन्नई के पास बल्लेबाजी क्रम में काफी बेहतरीन नाम हैं।

गेंदबाजी विभाग
मुख्य गेंदबाजों में दीपक चाहर और काइल जेमिसन का नाम अहम है। चाहर के पास स्विंग है। वहीँ जेमिसन अपनी लम्बाई का फायदा उठाते हुए उछाल और गति प्राप्त करते हैं। पिछले साल धमाका करने वाले मुकेश चौधरी भी इस सूची में होने चाहिए। बतौर स्पिनर माहीश तीक्ष्णा को शामिल किया जा सकता है। तीक्ष्णा और जडेजा स्पिन गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications