IPL 2023: कभी लगाई आग तो कभी जलाया कोयला, पिच सुखाने के लिए ये अजीब तरीके अपनाये गए

चेन्नई और गुजरात के बीच अहमदाबाद में फाइनल खेला गया था। पिच सुखाने के तरीके पर मजाक उड़ा था। पिच या मैदान सुखाने के लिए पहले भी अजीब चीजें इस्तेमाल में ली गई हैं।

Pitch drying tools

Bizzarre tools to dry pitch: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबले के दोनों दिन बारिश का खलल देखने को मिला। डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला और चेन्नई ने अंतिम गेंद पर मुकाबला जीत लिया इस जीत के साथ चेन्नई खिताब पर कब्जा करने में सफल रही।

सोमवार को गुजरात की पारी के बाद आई बारिश के कारण मैदान का काफी हिस्सा गीला हो गया था और उसे सुखाने के लिए ग्राउंड स्टाफ ने स्पॉन्ज का इस्तेमाल किया। आम तौर पर यह मेटेरियल मैट्रेस या सोफे में उपयोग लेते हुए देखा गया है। इस बार पानी सोखने के लिए यह उपयोग में लिया गया।

गुवाहाटी में हेयर ड्रायर का इस्तेमाल

ऐसा पहली बार नहीं है कि मैदान सुखाने के लिए अजीब चीजों का इस्तेमाल हुआ। इससे पहले 2020 में हेयर ड्रायर भी इस्तेमाल हुआ था। असम के गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच T20 मुकाबले में आई बारिश के बाद मैदान को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि देखने वालों के लिए यह अजीब बात थी।

कोच्चि में आग जलाई गई

2007 में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर थी तो दूसरे वनडे के दौरान कोच्चि में बारिश के बाद पिच को सुखाने के लिए अजीब तरीका इस्तेमाल किया गया। मैदान में आग लगा दी गई और नमी खत्म होने तक इसे रखा गया। हालांकि पिच के आसपास की जगह को सुखाने के लिए ऐसा किया गया था। पूरा एरिया हार्ड ना हो इससे पहले इस आग को बुझा दिया गया था लेकिन देखने वालों के लिए यह चौंकाने वाला तरीका था।

चेन्नई में कोयला जलाया गया था

चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच 2016 में अंतिम टेस्ट मैच से पहले पिच के गीलेपन को सुखाने के लिए कोयले का इस्तेमाल किया गया था। अंगीठी की तरह बने हुए एक लोहे के बर्तन में जले हुए कोयले डालकर पिच के अलग-अलग हिस्सों इसे रखा गया था। पिच की सिकाई होने के बाद जहां ज्यादा पानी डाला गया था, वह सूख गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+