IPL 2023: कमर की उंचाई वाली नो बॉल पर ये है समस्या, अम्पायर इसलिए दे रहे अलग-अलग निर्णय
कमर से ऊपर आने वाली फुल टॉस पर अम्पायर भी सही निर्णय देने में नाकाम रहे हैं। टीवी अम्पायर के साथ भी ऐसा देखने को मिला है।

IPL 2023: क्रिकेट में बीमर गेंद को लेकर सख्त नियम है और अम्पायर भी इसे लेकर कड़ा रुख अपनाते हैं। कमर की ऊंचाई से ऊपर आने वाली गेंद को अम्पायर नो बॉल देता है। हालांकि आईपीएल में इस गेंद को लेकर काफी बातें उठी हैं और अम्पायरों पर सवाल भी खड़े हुए हैं। (Photo: Jio Cinema/SS)
आईपीएल में कमर से ऊपर आने वाली फुल टॉस पर अम्पायरों की तरफ से दोहरा रवैया देखने को मिला है। कई बार इसे नो बॉल दिया गया और कुछ मौकों पर ऐसा नहीं किया गया। फैन्स ने भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें कही हैं।
बीमर को लेकर क्या गलती हो रही है
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देखा जाता है कि बीमर गेंद को बल्लेबाज जहाँ खेलता है, वहीँ पर समाप्त मानते हुए निर्णय दिया जाता है। आईपीएल में डीआरएस की तरह चेक किया जाता है। स्टंप्स तक लगने को लेकर बॉल ट्रैक भी देखा जाता है। जहाँ बल्लेबाज इसे खेलता है, वहां अगर गेंद कमर से ऊपर है, तो नो बॉल ही होनी चाहिए। बॉल ट्रैक एल्बीडब्ल्यू के लिए ठीक है क्योंकि वहां आउट या नॉट आउट का मामला होता है। बीमर में ऐसा नहीं होना चाहिए।
नियम क्या कहते हैं
इसका नियम धारा 41.7 के तहत आता है। साल 2017 से पहले के नियमों के अनुसार बीमर गेंद को सीधा नो बॉल दिया जाता था। इसके बाद नियम में बदलाव हुआ। अम्पायर को यह देखने का अधिकार दिया गया कि इस इंटेंट से गेंद डाली गई है और बल्लेबाज के लिए गेंद कितनी खतरनाक है। हालांकि कमर से ऊपर की गेंद को नो बॉल देने का ही नियम है लेकिन कई बार अम्पायर ऐसा नहीं करते हैं। आईपीएल में मामला तीसरे अम्पायर के पास जाने के बाद भी ऐसा हुआ है।
गेंदबाज बैन भी हुए हैं
दो बीमर के बाद तेज गेंदबाज को उस मैच में गेंदबाजी से बैन किया जाता है। ऐसा स्पिनरों के साथ भी हुआ है। पाकिस्तान के स्पिनर अब्दुर रहमान ने साल 2014 के एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ तीन बीमर डाली थी। उनको बैन किया गया था। शोएब अख्तर कई बार बल्लेबाजों को डराने के लिए बीमर डाल चुके हैं। हालांकि वह बैन नहीं हुए। साल 2022 के आईपीएल में एनरिक नॉर्टजे ने दो बीमर डाली थी। अम्पायरों ने उनको आगे गेंदबाजी करने से रोक दिया था।












Click it and Unblock the Notifications