'अंग्रेज बच्चों अगर क्रिकेटर बनना है तो ऑलराउंडर बनना', पैसो की बरसात के बाद DK ने किया ट्वीट
IPL Auction 2022 में इंग्लिश ऑलराउंडरों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए बड़ी बिडिंग हासिल की। सैम करन ने तो इतिहास बना दिया है। भारत के विकेटकीपर डीके ने इसे देखते हुए ट्वीट किया है।

आईपीएल नीलामी 2023 में जैसे ही ऑलराउंडरों की लिस्ट का खुलासा हुआ था तभी पता चल गया था कि इस बार मिनी नीलामी में कुछ खिलाड़ियों के हिस्से में मोटा पैसा आना है। नजरें बेन स्टोक्स के अलावा सैम करन पर भी थी। माना जा रहा था कि केन विलियमसन को रिलीज करके कप्तान की तलाश कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम स्टोक्स को लेने के लिए पूरा जोर लगा देगी लेकिन सीएसके ने बिडिंग में लेट एंट्री करते हुए बेन स्टोक्स को हासिल कर लिया। इस नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है जिसमें ऑलराउंडरों ने बाजी मारी है।
ऑलराउंडरों की लिस्ट से पहला अंग्रेजों की ओर से पहला बड़ा धमाका हैरी ब्रूक ने किया था जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हाल में ही टेस्ट स्तर पर जबरदस्त मारकाट मचाई थी। ब्रूक को 13.25 करोड़ में मोटा पर्स लेकर बैठी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने हासिल कर लिया। इसके बाद जब ऑलराउंडरों की बारी हुई तो असली चमक सैम करन ने बिखेरी।
सब जानते थे वे महंगे जाएंगे लेकिन लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बनेंगे ये कोई नहीं जानता था। सैम करन ने 18.5 करोड़ में बिककर इतिहास बना दिया। फिर बेन स्टोक्स ने 16.25 करोड़ में बिककर कमाल किया। सैम करन को पंजाब किंग्स ने वापस अपने खेमे में हासिल किया।
हम आईपीएल 2023 में इंग्लैंड के ऑलराउंडरों के जलवे देखने जा रहे हैं। एक और ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.5 करोड़ की कीमत में पहले ही रिटेन किया हुआ है। मोइन अली भी 8 करोड़ की कीमत में सीएसके द्वारा रिटेन किए गए हैं। यान पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में अंग्रेज ऑलराउंडरों का बोलबाला रहेगा।
ये सब चीजें देखते हुए भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के सभी बच्चों को क्रिकेट में ऑलराउंडर बनने की सलाह दी है। कार्तिक ने ट्वीट किया है जिसमें वो कहते हैं-
"जो भी अंग्रेज बच्चे सुन रहे हैं, अगर आप क्रिकेटर बनना चाहते हैं...तो ऑलराउंडर बनना" (मुंह से डॉलर निकालती इमोजी)
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications