VIDEO: अर्शदीप की गेंद पर लगातार दो बार टूटा 25 लाख का स्टंप, मुंबई पुलिस ने भी खड़े कर दिए हाथ
IPL 2023: अर्शदीप सिंह ने जिस स्टंप को लगातार दो बार उड़ाया उसकी कीमत करीब 25 से 30 लाख के बीच में है। खास बात यह है कि एक स्टंप खराब होते ही पूरा सेट खराब हो जाता है।

IPL 2023 in Hindi: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में 22 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की पारी के अंतिम ओवर में जैसी गेंदबाजी की वह आज वह अब भी रोंगटे खड़े करने की क्षमता रखती है।
अपनी जबरदस्त यॉर्कर गेंदबाजी के लिए मशहूर सिंह के सामने टिम डेविड और तिलक वर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद थे और मुंबई इंडियंस को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी।
अंतिम ओवर में मात्र 2 रन- इतने बड़े बल्लेबाजों के सामने यह रन कोई दिक्कत वाली बात नहीं होने चाहिए थे। खासकर तब जब वानखेड़े की पिच पर रन बन जाते हैं लेकिन अर्शदीप ने इस ओवर में सिर्फ 2 रन खर्च किए।
यह अविश्वसनीय आंकड़ा तब और जबरदस्त बन जाता है जब पता चलता है कि अर्शदीप ने तीसरी और चौथी गेंदों पर लगातार दो खिलाड़ियों को बोल्ड किया और दोनों ही खिलाड़ियों के स्टंप उड़ गए।
पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई के टीम अपने घरेलू मैदान पर 201 रन ही बना सकी और 13 रनों से मैच हार गई थी।
तिलक वर्मा का असली टेस्ट- अर्शदीप ने इससे पहले 18 ओवर भी बहुत अच्छा किया था जब उन्होंने सूर्यकुमार यादव का विकेट लेते हुए केवल 9 रन ही खर्च किए थे। इसके बाद 20वें ओवर में सिंह ने पहले तिलक वर्मा और फिर नेहल को बोल्ड मारा।
वीडियो- दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज थे और दोनों को ही एक ही अंदाज में बोल्ड मारा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों ही गेंद यॉर्कर लेंथ थी जो मिडिल स्टंप पर पड़ी और दोनों ही बार स्टंप के दो टुकड़े हो गए। यह स्टंप कोई साधारण नहीं है बल्कि 25-30 लाख रुपए की कीमत के हैं।
बड़ा महंगा स्टंप- रिपोर्ट के मुताबिक एलईडी स्टंप का पूरा सेट जिंग बॉल के साथ 25 से ₹30 लाख का पड़ता है। इस स्टंप की गिल्लियां हल्का सा इधर-उधर होते ही चमकने लगती है। ऐसे में अर्शदीप का ओवर उनकी टीम के लिए महंगा साबित नहीं हुआ लेकिन आईपीएल के लिए काफी महंगा साबित हुआ। बताया गया है कि इन स्टंप में अगर कोई एक स्तंभ भी खराब हो जाए तो पूरा सेट बेकार हो जाता है।
मुंबई पुलिस को टैग कर दिया- मजेदार बात ये है पंजाब किंग्स ने स्टंप टूटने की खुमारी में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कहा, "हम रिपोर्ट लिखवाना चाहेंगे।" इस पर मुंबई पुलिस का जवाब था- "एक्शन नियम टूटने पर लिया जाता है, स्टंप टूटने पर नहीं।"
नो-बॉल से ऐसे पीछा छुड़ाया- अर्शदीप ने मैच के बाद कहा, "जब भी मैं विकेट देता हूं तो अच्छा लगता है और अब टीम भी जीत गई है तो इससे भी ज्यादा खुशी हो रही है। मैंने अपना रनअप छोटा किया था जिससे मुझे नो-बॉल की समस्या को सुलझाने में मदद मिली और अब मैं अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा हूं।"
पर्पल कैप में सबसे आगे- अर्शदीप अभी तक इस सीजन में एक सनसनी रहे हैं जिन्होंने 8.1 के इकोनामी रेट के साथ 12 विकेट चटका दिए हैं और वे पर्पल कैप की रेस में फिलहाल सबसे आगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications