IPL: 'केएल राहुल पर निर्भर नहीं है लखनऊ सुपर जायंट्स,' आकाश चोपड़ा ने LSG की बल्लेबाजी पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

IPL 2023 Latest Update in Hindi: आईपीएल 2023 में आज शनिवार के दिन डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं। दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा। एलएसजी बनाम पीबीकेएस मैच शाम 7:30 से शुरू होगा।

 KL Rahul

IPL 2023, PBKS vs LSG: आईपीएल 2023 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की भिड़ंत आज पंजाब किंग्स से होगी। शुरुआती मैचों में दो जीत दर्ज करने के बाद पंजाब किंग्स को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर इस सीजन में एलएसजी के कप्तान केएल राहुल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में रन बनाने के लिए केएल राहुल पर निर्भर नहीं है।

'लखनऊ में राहुल की खराब शुरुआत को नजरअंदाज करने की क्षमता'
दरअसल, लखनऊ बनाम पंजाब किंग्स के मैच को लेकर चल रही बातचीत के बीच चोपड़ा ने केएल राहुल की फॉर्म के मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, यह अच्छी बात है कि लखनऊ की टीम में राहुल की खराब शुरुआत को नजरअंदाज करने की क्षमता है। केएल राहुल ने टूर्नामेंट के पहले चार मैचों में 100 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 81 रन बनाए हैं।

कोई भी रन के लिए केएल राहुल पर निर्भर नहीं- आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में बताया कि कोई भी रन के लिए केएल राहुल पर निर्भर नहीं है। मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने इस सीजन में कदम रख दिए हैं। चोपड़ा ने कहा कि, 'केएल राहुल ने अब तक कोई रन नहीं बनाया है, लेकिन कोई भी उनपर निर्भर नहीं है। मैं इस मैच में क्विंटन डी कॉक को खेलता हुआ और काइल मेयर को बाहर बैठा हुआ देखता हूं।'

कप्तान के खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम अच्छी स्थिति में
उन्होने आगे कहा कि, मार्कस स्टोइनिस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। निकोलस पूरन पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। दीपक हुड्डा और केएल राहुल दोनों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन उन्होंने अभी भी अपने चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, इसका मतलब है कि वे अच्छी जगह पर हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम
केएल राहुल (कप्तान),आवेश खान, आयूष बदोनी, क्विंटन डिकॉक, कृष्णप्पा गौतम, अर्पित गुलेरिया, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, काइल मेयर्स, अमित मिश्रा, मोहसिन खान, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, डेनियल सैम्स, करना शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, मार्कस, स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, मनन वोहरा, मार्क वुड।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम
शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम करन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बरार, हरप्रीत बरार, हरप्रीत सिंह, विद्युत कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा, भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, अथर्व टेड, सिकंदर रजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+