IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने उधेड़ी गेंदबाजों की बखिया, जल्दी ही भारतीय टीम में आ सकते हैं

भारतीय टी20 टीम में आने के लिए ये खिलाड़ी पूरी तरफ से अब तैयार दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में उनके बल्ले से धाकड़ बैटिंग देखने को मिली है।

Yashasvi and tilak varma

IPL 2023: आईपीएल में इस सीजन बल्लेबाजों की तरफ से धमाका देखने को मिला है। गेंदबाज सिर्फ मेहनत ही करते रहे हैं। कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने शतक जमाया और अपनी टीम को मजबूती प्रदान करने में ऍम योगदान दिया। कई दिग्गज इस बार फ्लॉप भी हो गए। उनके बल्ले से रन नहीं आये।

इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाले खिलाड़ियों की तुलना में इस बार अनकैप्ड नामों ने काफी ज्यादा प्रभावित किया है। जब भी इन खिलाड़ियों को मौका मिला, तो अपने बल्ले से धमाका कर दिया। फैन्स ने भी इन खिलाड़ियों की बल्लेबाजी का काफी ज्यादा लुत्फ़ उठाया है।

भारतीय टीम में आने के लिए इस सीजन तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है। टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का हिस्सा इनको बनाया जा सकता है। तीन ऐसे ही खिलाड़ियों का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है जो टीम इंडिया में आने के लिए अब तैयार हैं।

यशस्वी जायसवाल

इस लिस्ट में निश्चित रूप से पहला नाम यशस्वी जायसवाल का ही आता है। उन्होंने अपने बल्ले से धमाका कर दिया है। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में जायसवाल टॉप तीन में हैं। उनका तीसरा स्थान है। उनके बल्ले से 13 मुकाबलों में कुल 575 रन देखने को मिले हैं। एक शतक भी उन्होंने जड़ा है। इसके अलावा वह चार अर्धशतक जमाने में भी सफल रहे हैं। टीम इंडिया में आने के लिए उन्होंने दावेदारी ठोक दी है।

रिंकू सिंह

केकेआर के संकटमोचक और फिनिशर रिंकू सिंह का नाम यहाँ होना जरूरी है। उन्होंने केकेआर के लिए कई बार धाकड़ बल्लेबाजी की है। उन्होंने इस सीजन 13 मैचों में 407 रन बनाये हैं। रिंकू ने 3 अर्धशतक जड़े हैं। अंतिम समय में बल्लेबाजी के लिए आकर वह तेज बैटिंग करते हैं। गुजरात के खिलाफ मैच में अंतिम ओवर में लगाये उनके पांच छक्कों को कौन भूल सकता है।

तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस के इस क्रिकेटर ने भी काफी परिपक्वता दिखाई है। तिलक वर्मा ने इस सीजन ज्यादा मैच नहीं खेले। 9 मैचों में उनके नाम 274 रन है। हालांकि मुंबई के लिए उन्होंने कुछ मैचों में समझदारी से बैटिंग करते हुए गेम फिनिश किया है। उनके कौशल और शॉट्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले समय में उनको टीम इंडिया में खेलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+